in

एयर पिस्टल मिक्स्ड में भारत को 7वां गोल्ड

एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में मनु भाकेर और अनमोल ने 10 मीटर एयर पिस्टल  में गोल्ड मेडल हासिल किया. इस जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता, जो भारत का आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप निशानेबाजी में सातवां स्वर्ण पदक है. भारत अब सात गोल्ड मेडल सहित 17 पदक लेकर दूसरे स्थान पर चल रहा है. चीन आठ स्वर्ण सहित 21 पदक लेकर शीर्ष पर है.

 महिलाओं की जूनियर स्कीट में गनेमत शेखों ने फाइनल में 36 अंक बनाकर कांस्य पदक हासिल किया. मनु और अनमोल ने अपनी स्पर्धा में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा. उन्होंने क्वालिफिकेशन में सर्वाधिक स्कोर बनाया और इस बीच जूनियर क्वालिफिकेशन का नया विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित किया. अनमोल और भाखर ने 770 अंक के साथ यह रिकॉर्ड बनाया.

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में भारत के शूटरों का शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज जीतने का भारत के पास एक मौका