आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में भारत के शूटरों का निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन जारी है. सिडनी में चल रही प्रतियोगिता में मुस्कान ने भारत को 9वां गोल्ड मेडल दिलाया. उन्होंने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में यह स्वर्ण पदक हासिल किया.
Muskan Muskan's first international medal is also India's fourth individual gold in Sydney. ??https://t.co/zU1VofTPL9 #ISSFJWC pic.twitter.com/1Abvh1WXe4
— ISSF (@ISSF_Shooting) March 28, 2018
भारत के खाते में अब तक 9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं. जबकि चीन 8 गोल्ड, इतने ही सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज के साथ दूसरे स्थान पर है.
भारत की मुस्कान ने फाइनल में 35 अंक हासिल किए, जबकि चीन की किन सिहांग 34 अंक के साथ दूसरे और थाईलैंड की कानयाकॉर्न 26 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. भारत की ही मनु भाकेर (18 अंक) चौथे स्थान पर रहीं.
