in

बॉल टेंपरिंग पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लिखा पोस्ट, यूजर्स ने कहा- अपने दिन याद हैं

ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से गेंद के साथ छेड़छाड़ करने से क्रिकेट जगत हैरान है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने गेंद पर पीले टेप का उपयोग किया, जो कैमरे में कैद हो गया। मैच  खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान  स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि गेंद के साथ छेड़छाड़ की जानकारी टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी थी।

जिसके बाद क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलिया टीम की चारों तरफ आलोचना हो रही है। स्मिथ को कप्तानी और डेविड वॉर्नर को उप-कप्तानी से हटा दिया गया। बेनक्रॉफ्ट पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और आईसीसी ने उन्हें 3 डिमेरिट अंक दिए हैं। स्मिथ पर एक मैच का बैन और मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

View image on Twitter

इन सबके बाद पाकिस्तान के  पूर्व कप्तान वकार यूनिस  ने लोगों का आकर्षण अपनी तरफ खींचा। वकार ने एक ट्वीट किया, जिसके बाद वो फैंस के निशाने पर आ गए। यूजर्स ने वकार यूनिस को बॉल टेंपरिंग का वो किस्सा याद दिलाया, जिससे पूर्व तेज गेंदबाज भी शर्मसार हो गए होंगे।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बॉल टेम्परिंग के बाद बोली ऑस्‍ट्रेलिया महिला टीम की कप्‍तान लैनिंग जानिए

मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में वीनस विलियम्स