मोहम्मद शमी का विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शमी के रिश्तेदारों ने इस पर दिया है। शमी के चाचा खुर्शीद अहमद ने हसीन जहां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हसीन जहां पर लगाते हुए कहा है कि, उसे केवल पैसों से मतलब था।
6 मार्च को मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए थे।वहीं इन मोहम्मद शमी ने इन आरोपो को बेबुनियाद और निराधार बताया था।

मोहम्मद शमी के चाचा खुर्शीद अहमद ने बताया कि, ‘हसीन जहां को सिर्फ और सिर्फ पैसों से मतलब था। वो हर महीने लाखों रूपयों की खरीददारी करती थी। जब हमने उससे कहा कि हम उसके और उसके वकील के साथ मिलकर ये मामला सुलझाना चाहते हैं तो उसने इस सुलह के बदले शमी की प्रॉपर्टी की मांग की।’
शमी ने हसीन जहां के इन आरोपों को पूरी तरह से गलत और झूठा बताया था। शमी ने मीडिया को बताया कि 6 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खत्म हुआ और इसी दिन वो अपनी पत्नी और बेटी के साथ भुवनेश्वर के रिशेप्सन में शामिल हुआ था। इस रात मैं अपने परिवार के साथ दिल्ली के ताज होटल में रुका था और 7 दिसंबर की सुबह 11 बजे हम अमरोहा के लिये निकले।’