विश्व गोल्फ चैम्पियनशिप डेल टेक्नालाजिस के पहले मुकाबले में भारत के नए गोल्फ स्टार शुभांकर शर्मा मौजूदा मास्टर्स सर्जियो गार्सिया से भिडेंगे। शुभांकर डब्ल्यूजीसी मैक्सिको चैम्पियनशिप में संयुक्त नौवे स्थान पर रहे थे।

वह अमेरिका के जेंडर शाफेले से भी खेलेंगे जो 2017 पीजीए टूर पर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी रहे। उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा ग्रुप है। मैं जेंडर के खिलाफ पहले भी खेल चुका है। मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इस तरह के टूर्नामेंट में आक्रामक खेल दिखाना जरूरी है।’’