बीसीसीआई ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स शमी से जुड़े विवाद पर करीबी नजर रखे हुए है।
शमी के खिलाफ लगाए गए आरोप अभी साबित नहीं हुए है। ऐसे में माना जा सकता है कि वह इस साल आईपीएल नहीं खेल सकेंगे। गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली दिल्ली डेयरडेविल्स टीम शमी के विकल्प की तलाश करेगी।
शमी की जगह टीम में तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी का नाम उभरकर सामने आया है, जिन पर दिल्ली डेयरडेविल्स फ्रेंचाइजी दांव लगा सकती है। 24 साल के गुरबानी 2017-18 रणजी सत्र में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। लेकिन, आईपीएल के लिए लगी बोली में गुरबानी को किसी ने नहीं खरीदा है। उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी।