in ,

कुलदीप-चहल नही ये खिलाड़ी रहा है कोहली के लिए लकी चार्म, टीम में शामिल होते ही बदल दिया टीम का भाग्य

टेस्ट सीरीज में 2-1 से हारने के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज जीत चुकी है. अब टीम इंडिया का फोकस साउथ अफ्रीका को 5-1 से हराने पर होगा. एक तरफ जहां टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में संघर्ष करती नजर आ रही थी. लेकिन, धोनी के साउथ अफ्रीका आते ही टीम इंडिया जीतती चली गई और टीम बिलकुल नई नजर आई. वनडे सीरीज में विराट कोहली एंड कंपनी ने शानदार परफॉर्म किया और 26 साल बाद टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज जीती.लेकिन क्या आप को पता है कि धोनी इस टीम के लिए लकी चार्म साबित हुए है. आइये जानते है कैसे:

साउथ अफ्रीका में जाते ही भारत ने हासिल की जीत 

photo credit: bcci

टेस्ट सीरीज शुरू होते ही टीम इंडिया पहला टेस्ट हार गई. जिसमें कोहली ने पहली ईनिंग में 5 और दूसरी ईनिंग में 28 रन बनाए थे. जिसके बाद दूसरे टेस्ट में कोहली के 153 रन भी टीम इंडिया के काम नहीं आए और वो 135 रन से हार गई. आखिरी टेस्ट के बाद वनडे सीरीज शुरू होने वाली थी और टीम इंडिया को आखिरी टेस्ट जीतकर क्लीन स्वीप होने से बचना था. लो स्कोरिंग गेम में टीम इंडिया ने शानदार परफॉर्म किया और मैच को 63 रन से जीत लिया. खास बात ये थी कि जब टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को टूर में पहली बार हराया तो धोनी साउथ अफ्रीका पहुंच चुके थे.

कोहली की कप्तानी में दिखी चमक 

photo credit: bcci

टीम इंडिया को नंबर वन पर आने के लिए साउथ अफ्रीका को सीरीज हराना था. धोनी टीम में शामिल हो चुके थे और टीम इंडिया की वनडे टीम पूरी तरह तैयार हो चुकी थी. टीम इंडिया ने पहला वनडे 6 विकेट, दूसरा वनडे 9 विकेट और तीसरा वनडे 124 रन जीत लिया. अब टीम इंडिया के सामने सीरीज हार का खतरा खत्म हो चुका था. विराट कोहली 6 मैचों की वनडे सीरीज में 3 मैच जीत चुके थे. चौथे वनडे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 289 रन बनाए. लेकिन बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम लगाना पड़ा और साउथ अफ्रीका ने मैच जीत लिया. पांचवें वनडे में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और साउथ अफ्रीका को 73 रनों से हरा दिया.

कोहली की बल्लेबाज़ी में भी सुधार 

photo credit: bcci

पहले दो टेस्ट की बात करें तो कोहली के 153 रनों की पारी के अलावा कोई ऐसी पारी नहीं थी जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी का जौहर दिया हो. पहले टेस्ट में उन्होंने 5 और 28 रन बनाए. दूसरे टेस्ट में 153 और 5 रन बनाए. तीसरे टेस्ट में दोनों ही टीमों को पिच ने काफी परेशान किया. वहां रन बनाना काफी मुश्किल था. वहां की पिच में कोहली ने 54 और 41 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. 5 वनडे में भी दो सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी लगाई. ऐसा लग रहा था कि धोनी के आते ही टीम इंडिया कॉन्फिडेंट लगी और जीत हासिल करती गई.

वीडियो और लेटेस्ट स्पोर्ट्स अपडेट के लिए सब्सक्राइब करे हमारा यूट्यूब चैनल

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक बनाने के साथ ही रोहित ने तोड़ा एक और बड़ा रिकॉर्ड, निकले सचिन से भी आगे

धवन के साथ बदतमीजी करने की सजा कगिसो रबाडा को मिली, आईसीसी ने सुनाई ये कड़ी सजा