in

शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर से जीता भारतीय फैन्स का दिल, क्रिकेट के मैदान पर किया ये काम

सेंट मोरित्ज में हुए दो आइस क्रिकेट मैचों के आयोजन के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज़ शाहिद अफरीदी ने एक ऐसा काम कर दिया जिससे हिंदुस्तानियों के दिल में उनके लिए सम्मान बढ़ गया है। इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जिस तरह से भारतीय तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाया, उससे लोगों की नजर में उनका कद बढ़ गया है।

स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज में हुए दो आइस क्रिकेट मैचों के दौरान जब दूसरा मैच खत्म हुआ तब अफरीदी तिरंगे का सम्मान करते नजर आए। अफरीदी ने तिरंगे को जो सम्मान दिया अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि दूसरे मैच में जीत के बाद अफरीदी अपने प्रसंशकों से फोटो खिंचवा रहे हैं। उनके साथ फोटो और सेल्फी के लिए प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई।

फ्लैग सीधा करने को कहा

एक भारतीय लड़की तिरंगा लेकर खड़ी थी और वह अफरीदी के साथ भी फोटो खिंचवाना चाहती थी। जैसे ही अफरीदी उसके साथ फोटो खिंचवाने आए, उनकी नजर तिरंगे पर पड़ी जो कि पूरा खुला हुआ नहीं था। अफरीदी ने उस लड़की से कहा, ‘फ्लैग सीधा करो’ और फिर फोटो खिंचवाई। उनके भारतीय तिरंगे को लेकर इस तरह के सम्मान के बाद सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। इस मौके पर उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए केवल पाकिस्तानी फैंस ही नहीं भारतीय फैंस भी थे।

विडियो देखने के लिए यहाँ पर क्लिक करें: 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉस जीत कर कप्तान कोहली ने लिया बल्लेबाज़ी करने का फैसला, ख़राब फॉर्म की वजह से इस खिलाड़ी को किया बाहर

दिल्ली में गरीबी रेखा से नीचे वाले बच्चो को मौका देने के लिए 14 फरवरी से शुरू हो रही है सुदामा क्रिकेट लीग