भारत में हमेशा से ही प्रतिभा की कोई भी कमी नही रही है.लेकिन कभी -कभी प्रतिभाओं को सही प्लेटफार्म न मिल पाने की वजह से ये प्रतिभाएं मंच पर नही आ पाती है. ऐसे में इन्ही प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली एनसीआर में सुदामा प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है. इस क्रिकेट लीग का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे वाले वह बच्चे जिनकी रोजमर्रा की जरूरते भी नहीं पूरी हो पाती उनको आगे बढ़ाना हैं । इस लीग के माध्यम से उनको तराशा जायेगा,
वही उनको नेशनल लेवल के सीनियर क्रिकेटर्स के साथ उनके अनुभवों से काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा, इसी के साथ जो बच्चे लीग मैं अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनको सुदामा प्रीमियर लीग की तरफ से दिल्ली एनसीआर की बेहतरीन क्रिकेट अकादमियों मैं एडमिशन कराया जायेगा और सारा खर्च खुद सुदामा प्रीमियर लीग वहन करेगी ।
जानिए क्या है सुदामा प्रीमियर लीग और इस लीग के नियम

इस लीग में 16 टीमें हिस्सा लेगी. वही यहाँ पर जीतने वाली टीमों को क्वार्टर फाइनल्स, सेमीफाइनल और फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा. वही इस लीग में मैच आईसीसी के नियमों के अनुसार ही खेले जाएँगे.वही इस लीग में हिस्सा ले रही 16 टीमें को चार ग्रुप में बांटा गया है. ऐसे में ग्रुप में टॉप रहने वाले दो टीमों को ही क्वार्टर फाइनल्स में खेलने का मौका मिलेगा.
14 फरवरी से शुरू हो रही है लीग

इस लीग की शुरुआत 14 फ़रवरी से होगी. वही लीग का फाइनल मैच 11 मार्च को खेला जाएगा. इसके अलावा इस लीग में मेंटर की भूमिका में दिग्गज खिलाड़ी अतुल वासन रहेंगे.
जानिये कहा-कहा होंगे मैच

इस लीग के मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला, करनैल सिंह स्टेडियम, रोशनआरा स्टेडियम और जामिया विश्वविद्यालय के ग्राउंड पर खेले जाएँगे.
सुदामा क्रिकेट लीग प्रोमो
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट: http://sudamacricket.org/contact- पर जा सकते है.
इसके अलावा ये है हमारा फेसबुक पेज: https://www.facebook.com/sudamacricket/
वही यूटूब पर विडियो देखने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते है: https://www.youtube.com/channel/UCSEyIXPfjbjeqhO5TSNjtVA/featured?disable_polymer=
Team Selection Day