in

भरत अरुण ने दिया हैरान करने वाला बयान, बताया वर्ल्ड कप से पहले कौन से दो स्पिनर्स टीम में बना सकते है जगह

साउथ अफ्रीका में भारत के फिरकी गेंदबाजों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने हर किसी को उनका मुरीद बना दिया है. भरतीय टीम को मेजबान टीम के खिलाफ लगातार तीन जीत हासिल करवाने में इनों ने अहम भूमिका निभाई है. टीम इंडिया में इन दोनों के योगदान को देखते हुए आर अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे फिरकी गेंदबाजों के लिमिटेड ओवर के खेल मे, भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं.

टीम के दरवाजे बंद नही हुए है 

हालांकि  भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण का कहना है कहा कि कलाई के स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल के शानदार प्रदर्शन के बाद भी विश्व कप 2019 के लिए दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा के लिए दरवाजे बंद नहीं हुए है.

अरुण ने माना कि नये गेंदबाज चहल और कुलदीप ने शानदार प्रदर्शन इसलिए किया क्योंकि कलाई के स्पिनर पिच से मिलने वाली मदद और हालात पर निर्भर नहीं रहते.

उनका प्रदर्शन रहा है शानदार 

photo credita: bcci

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शनिवार होने वाले सीरीज के चौथे वनडे से पहले अरुण ने कहा, ‘ वे (चहल और कुलदीप) काफी सकारात्मक हैं. वे गेंद को फ्लाइट करने से डरते नहीं है. कुछ पाने के लिए गेंद को ज्यादा घुमाने से भी नहीं डरते और इसके साथ ही विकेट (पिच और हालात) पर ज्यादा निर्भर नहीं रहते है.’

कुलदीप और चहल की शानदार गेंदबाजी के बूते भारत ने छह मैचों की इस सीरीजमें 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है.

पिछले साल भारत के श्रीलंका दौरे से टीम में साथ खेलना शुरू करने वाले इन दोनों गेंदबाजों ने 17 मैच में 32 शिकार किये है. इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी गेंदबाजी कोच का मानना है कि विश्व कप टीम के लिए जगह बाकी है.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक बार फिर से बढ़ी बीसीसीआई की मुश्किलें, हाथ से निकल सकता है ये बड़ा इवेंट

गांगुली ने बताया रूट, स्मिथ, विलियमसन और कोहली में से कौन सा खिलाड़ी सचिन, पोंटिंग, लारा जैसे खिलाड़ियों की सूची में हो सकता शामिल