in

भारत के स्टार बल्लेबाज़ मुरली विजय के निखरे से परेशान तमिलनाडू की टीम है परेशान, उठाया ये कड़ा कदम

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को विजय हजारे ट्रॉफी के बाकी मैचों के लिए तमिलनाडु की टीम में जगह नहीं मिली है। विजय गुरुवार को मुंबई के खिलाफ हुए मैच के लिए मैदान पर नहीं पहुंचे। इसके लिए विजय ने ‘कंधे की चोट’ को वजह बताया, हालांकि टीएनसीए को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने आधिकारिक बयान में कहा कि संघ, चयन समिति और टीम के फिजियो को विजय के चोटिल होने की कोई जानकारी नहीं है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने टीएनसीए के एक शीर्ष अधिकारी के हवाले से बताया कि गुरुवार सुबह 7.30 बजे विजय एसएसएन कॉलेज के मैदान पर नहीं पहुंचे और मैच शुरू होने से महज डेढ़ घंटे पहले कोच ऋषिकेश कानिटकर को अपने चोटिल होने की जानकारी दी है.

ये बेहद निराशाजनक है 

विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में विजय गुजरात और गोवा के खिलाफ पहले दो मैचों में तमिलनाडु के लिए खेले थे। उनकी जगह बल्लेबाज प्रदोष रंजन पॉल को टीम में शामिल किया गया है। टीएनसीए पिछले कुछ समय से विजय के बर्ताव से नाखुश है। एक अधिकारी ने कहा, “अचानक, ऐन मौके पर उनकी जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करें? विजय ना ही मैदान पर पहुंचे और ना ही उन्होंने चयनकर्ताओं को अपनी चोट के बारे में बताया। ये बहुत निराशाजनक है।”

टीएनसीए के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। चयनकर्ता विजय के व्यवहार के कारण उन्हें रणजी ट्रॉफी टीम में भी शामिल नहीं करना चाहते हैं।” हलांकि, अधिकारी ने बताया कि टीएनसीए ने अभी तक किसी प्रकार की अनुशासनिक कार्रवाई शुरू नहीं की है। तीन मैचों में सात विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज आर अश्विन भी रविवार को आंध्र प्रदेश के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि अश्विन ने टीएनसीए से पहले ही अनुमति ले ली है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

युवा खिलाडियों को लेकर सचिन ने दिया गुरुमंत्र, कहा अगर महान खिलाड़ी बनाना है तो करना पड़ेगा ये काम

साउथ अफ्रीका के ख़राब प्रदर्शन से हैरान इस महान खिलाड़ी ने अफ्रीका टीम को लेकर कह दी ये बड़ी बात, वही चहल और कुलदीप की तुलना की इस महान खिलाड़ी से