भारत ने कल हुए पहले वन डे मैच में साउथ अफ्रीका को हरा दिया है. इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया है.वही इस मैच में टीम के हीरो कुलदीप यादव-चहल और कोहली-रहाणे रहे. ऐसे में इन दोनों जोड़ियों की तारीफ सचिन ने खुद की. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर इन चार खिलाड़ियों की तारीफ की.
सचिन ने की तारीफ

सचिन ने ट्विटर पर लिखा, ”दो ऐसी साझेदारी जिसने इस मैच में भारतीय टीम को जीत दिला दी। पहले कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया, इसके बाद बल्लेबाजी में विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने शानदार खेल दिखाया”। सचिन ने लिखा, पहले मैच में टीम ने जिस तरीके का प्रदर्शन किया है, उम्मीद करता हूं ये प्रदर्शन आगे भी यूं ही बरकरार रहेगा”।
Two great partnerships to take India to victory. First, @imkuldeep18 along with @yuzi_chahal and then @imVkohli with @ajinkyarahane88. Great work, boys. Keep up the momentum, #TeamIndia. #INDvSA pic.twitter.com/tQnfETAuco
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 2, 2018
आप को बता दे कि कुलदीप-चहल ने 5 विकेट हासिल किये थे. वही रहाणे ने 79 रन की पारी खेली थी. वही कप्तान कोहली ने 112 रन की पारी खेली थी.