in

सिर्फ कोहली और रहाणे ने ही नही, इन खिलाडियों ने भी बनाए है कुछ हैरान करने वाले रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कल पहला वन डे मैच खेला गया. जहाँ पर भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेटों से हरा दिया. इस मैच में जहाँ कोहली और रहाणे ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया. वही उनके अलावा भी कुलदीप यादव, चहल और फाफ ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये है. आइये जानते है उनके रिकार्ड्स के बारे में:

कुलदीप यादव का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

photo credit: bcci

भारत के युवा चाइनामैन गेंदबाज ने डरबन वनडे में 10 ओवर में 34 रन देकर कुल 3 विकेट हासिल किए, जो कि उनके वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इतना ही नहीं कुलदीप का ये गेंदबाजी प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका में किसी भी भारतीय स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

कुलदीप-चहल का शानदार रिकॉर्ड

photo credit: bcci

दक्षिण अफ्रीका, जहां आमतौर पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है, वहां आज भारतीय स्पिनरों ने लाजवाब प्रदर्शन किया। साल 2009 के बाद इस वनडे मैच में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मेहमान टीम के स्पिनरों ने 5 विकेट लिए हैं। इससे पहले जिम्बाब्वे टीम की स्पिनरों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन वनडे में ये कारनामा किया था।

ड्यु प्लेसी के लिए लकी है एक फरवरी

photo credit: bcci

डरबन में फॉफ ड्यु प्लेसी की 120 रनों की पारी वनडे क्रिकेट की कुछ बेहतरीन पारियों में से एक है। जहां बाकी बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों को पढ़ नहीं पा रहे थे, वहीं ड्यु प्लेसी लगातार शॉट लगा रहे थे। वैसे इस पारी में किस्मत का कुछ हाथ हो सकता है, दरअसल ठीक एक साल पहले, यानि कि एक फरवरी 2017 को भी ड्यु प्लेसी ने डरबन के मैदान पर शतक लगाया था। और आज एक फरवरी 2018 को एक बार फिर डरबन की पिच पर ड्यु प्लेसी ने शतकीय पारी खेली है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अजिंक्य रहाणे और कोहली ने लगा दी रिकार्ड्स की झड़ी, बना डाले कई बड़े रिकार्ड्स

जल्द ही आ सकता है श्रीसंत के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला, कोर्ट में कर दी है याचिका