भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज पहला वन डे मैच खेला जा रहा है.जहाँ टॉस जीत कर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया है. वही भारतीय टीम ने इस मैच में एक बड़ा बदलाव किया है.
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करेगा अफ्रीका
साउथ अफ्रीका ने इस पिच पर टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया है. वही इस मैच में डीविलियर्स के न होने की वजह से मारक्रम को टीम में शामिल किया गया.
साउथ अफ्रीका की टीम : हाशिम अमला, डीकॉक, फाफ डू प्लेसिस,मारक्रम, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मोरिस, फेल्वाओं, रबाड़ा, मोर्ने मोर्केल, इमरान ताहिर
भारत की टीम : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, चहल
