in

साउथ अफ्रीका में सीरीज हारने के बाद भी बीसीसीआई ने कि कोहली की तारीफ, कह दी ये बड़ी बात

भारत और साउथ अफ्रीका में खेली जा रही सीरीज में भले ही भारत टेस्ट सीरीज हार गया हो,लेकिन विराट कोहली की चमक ज़रा भी कम नही पड़ी है. हाल में ही भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है. ऐसे में बीसीसीआई ने अपने जारी बयान में कोहली की जमकर तारीफ की है.

कोहली ने जताई थी ख़ुशी 

आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर और वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुने जाने के बाद विराट कोहली ने कहा, ‘ इस सम्मान से काफी खुश हूं, भविष्य में अपने प्रदर्शन को यूं ही बरकरार रखने की कोशिश करूंगा’। विराट के बाद अब बीसीसीआई ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

बीसीसीआई ने भी कोहली की तारीफ की 

बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा, ‘पूरे देश को विराट कोहली पर गर्व होना चाहिए, विराट को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके फिटनेस का बहुत बड़ा हाथ है। बतौर खिलाड़ी वह अपने शरीर का खासा ध्यान रखते हैं। आज के समय में खिलाड़ियों के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है। युवा क्रिकेटर्स के लिए विराट एक प्रेरणा के स्रोत हैं’।

वही आप को बता दे कि विराट कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें एक साथ क्रिकेटर ऑफ द ईयर और वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब मिला है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तीसरे टेस्ट मैच में भारत का हराना हुआ तय, मैच से पहले अभ्यास की जगह कर रहे है ये काम

सहवाग ने आईपीएल को लेकर दिया बड़ा बयान, कह डाली ये बड़ी बात