इंग्लिश में एक मशहूर लेखक शेक्सपियर ने एक बार कहा था कि, नाम में क्या रखा है? पर यदि यही बात आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के मैनेजमेंट से पूछा जाए तो उनका जवाब शायद यही होगा कि नाम में बहुत कुछ रखा है। जी हां अभी हाल ही में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना नाम बदलकर के दिल्ली कैपिटल्स कर लिया है।
आईपीएल 2008 के साथ ही कई अलग-अलग टीमों ने अपने अपने नाम का चयन किया था, जिसमें दिल्ली की टीम ने आपका नाम दिल्ली डेयरडेविल्स रखा था। लेकिन आईपीएल 2019 में दिल्ली की टीम अपने नए नाम दिल्ली कैपिटल्स के नाम से जानी जाएगी।
दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी पुरानी पुराने ट्विटर हैंडल जो कि दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से था उसको बदल कर के नया ट्विटर हैंडल चालू किया है जो दिल्ली कैपिटल के नाम से है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर भी दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना नाम बदलकर के दिल्ली कैपिटल्स कर लिया है।
टीम के लोगों में भी किया बदलाव
दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने ना सिर्फ अपने टीम के नाम के साथ बदलाव किया है बल्कि टीम का लोगो भी बदल दिया है ।अभी कुछ वक्त पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए लोगों को लांच किया था । अब दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने नाम में बदलाव क्यों किया इसके पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं ।कुछ लोगों का मानना है कि टीम का नाम बदलने के पीछे किसी एस्ट्रोलॉजर की सलाह है। किसी एस्ट्रोलॉजर की सलाह पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना भाग्य बदलने के लिए टीम के नाम और टीम से जुड़ी हुई सारी पहचान बदलने की कोशिश की है।

यदि दिल्ली का 2008 से अभी तक का आईपीएल में रिकॉर्ड देखे तो वह बहुत खराब है। दिल्ली कभी भी आईपीएल का चैंपियन नहीं बन सकी है। इसके अलावा यदि अंक तालिका में दिल्ली के स्थान की बात की जाए तो वह हमेशा ही निचले क्रम पर रही है। ऐसा भी नहीं था कि दिल्ली के पास अच्छे खिलाड़ियों की कमी थी। दिल्ली की टीम में वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर जैसे धुरंधर खिलाड़ी शामिल थे।

लेकिन इतने अच्छे खिलाड़ी होने के बावजूद भी दिल्ली की टीम कभी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। जिसकी वजह से टीम का मैनेजमेंट का काफी परेशान था
दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैनेजमेंट ने पूरी तरीके से डिसाइड कर लिया था कि अब अपनी स्थिति को बदलना है और जीत के रास्ते पर आना है। इसके लिए हर तरीके का बदलाव करेंगे दिल्ली कैपिटल्स की टीम में भी बदलाव देखने को भी मिला।
2018 के ऑप्शन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने कई खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई और शिखर धवन के जैसे अच्छे खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने में कामयाब हुए।
जब टीम के चेयरमैन पार्थ जिंदल से टीम का नाम बदलने के बाबत प्रश्न पूछे गए तो पार्टी चिंतल ने जवाब देते हुए कहा किदिल्ली, देश का पावर सेन्टर है, और साथ ही कैपिटल भी है ,इस वजह से टीम का नाम दिल्ली कैपिटल्स रखा गया’।
अब यह तो आईपीएल 2019 के शुरू होने के बाद ही पता चलेगा कि दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत इन सारे बदलाव के कारण कितना बदलती है लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं कि दिल्ली की मैनेजमेंट अब जीत देखना चाहती है और हर तरीके के बदलाव करने के लिए तैयार है।
SPORTS DESK PLAYONINDIA