in

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, जानिए किसे मिला मौका.

तो चलिए लोगों का इंतजार आज खत्म हो चुका है. हमें बहुत  वक्त से इस बात का बेसब्री से इंतजार था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय और टी-20 मैचों के लिए किस तरीके की टीम का चयन किया जाएगा किस खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा और किस खिलाड़ी को आराम दिया जाएगा यह सारे कयास हमारे द्वारा लगाए जा रहे थे.


 हम जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज और T20 मैच की सीरीज भारतीय टीम द्वारा वर्ल्ड कप से पहले खेली जाने वाली आखिरी सीरीज है. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल खेलना है उसके बाद सीधे वर्ल्ड कप में जाना है. इस लिहाज से ऐसा भी माना जा रहा है कि सिलेक्टर्स इस सीरीज के लिए ऐसे ही खिलाड़ियों का चयन करेंगे जो वर्ल्ड कप के लिहाज से उनकी सोच में हैं. 


तरह-तरह के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे लेकिन आज सिलेक्टर्स ने सारे प्रश्नों का जवाब दे दिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी|
 सिलेक्टर्स ने अभी जो टीम की घोषणा की है वह सिर्फ दो टी-20 मैचों के लिए है इसके साथी इसके साथ दो एकदिवसीय मैचों के लिए अलग और तीन एक दिवसीय मैचों के लिए अलग  टीम की घोषणा की है.


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो एक दिवसीय मैचों के लिए घोषित टीम इस प्रकार है:-
 विराट कोहली( कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान) शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर) हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, यूज़वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, विजय शंकर, ऋषभ पंत, सिद्धार्थ कौल, लोकेश राहुल


आखिरी 3 एकदिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:-
 विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान) अंबाती रायडू, शिखर धवन, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, यूज़वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, विजय शंकर केएल राहुल, ऋषभ पंत.
 टी-20 मैचों के लिए चयनित टीम इस प्रकार है:-


 विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन ,के एल राहुल दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, मयंक मारकंडेय.


 इस टीम के चयन के बाद यह पूरी तरीके से स्पष्ट हो चुका है कि भारतीय सिलेक्टर्स के दिमाग में कौन कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप में जाने के लिए मायने रखते हैं. अभी हाल के कुछ ही दिनों में विजय शंकर का नाम हमें बहुत अधिक सुनाई दे रहा है. यदि हम कुछ वक्त पहले की बात करें तो शायद हम विजय शंकर को जानते भी नहीं थे, लेकिन टी20 मैचों में विजय शंकर को भारतीय टीम ने कई मौके दिए और विजय शंकर ने भी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया,जिसका तोहफा निश्चित तौर पर विजय शंकर को मिला है.


 वही एक खबर दिनेश कार्तिक के लिए जरूर चिंता का सबब बन सकती है. दिनेश कार्तिक का चयन सिर्फ टी-20 मैचों के लिए किया गया है जबकि एकदिवसीय मैचों के लिए दिनेश कार्तिक को नहीं चुना गया है. अब सिलेक्टर्स के दिमाग में क्या चल रहा है यह तो सिलेक्टर्स ही समझ सकते हैं लेकिन कहीं ना कहीं ऐसा लग रहा है कि दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के बीच चल रही जंग में ऋषभ पंत बाजी मारते दिख रहे हैं.


 वहीं टीम के चयन में दो और बड़े निर्णय देखने को मिले जो थोड़ा सा चौकानेवाले जरूर है. लगातार अपनी फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल को सिलेक्टर्स ने एक बार फिर से मौका दिया है केएल राहुल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे विराट कोहली बहुत ही ज्यादा प्रभावित नजर आते हैं. आज बात में कोई शक नहीं कि केएल राहुल एक बेहद ही अच्छे खिलाड़ी हैं और इन्होंने कई बार अपने प्रदर्शन के बल पर इस बात को साबित किया है. लेकिन यदि के एल राहुल का हालिया प्रदर्शन देखा जाए तो वह बिल्कुल भी तारीफ के काबिल नहीं है.

फिर भी सिलेक्टर्स ने तीसरे ओपनर के तौर पर अजिंक्य रहाणे की वजह शायद केएल राहुल पर अधिक भरोसा जतायाहैं. शायद यही वजह है कि अजिंक्य रहाणे की बजाय इस टीम में केवल राहुल का चेहरा हमें देखने को मिल रहा है.
 वहीं इस सीरीज के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापसी करते नजर आएंगे. सिद्धार्थ कौल के रूप में भारतीय सिलेक्टर्स ने एक और तेज गेंदबाज को मौका दिया है.

लेकिन यदि के एल राहुल का हालिया प्रदर्शन देखा जाए तो वह बिल्कुल भी तारीफ के काबिल नहीं है. फिर भी सिलेक्टर्स ने तीसरे ओपनर के तौर पर अजिंक्य रहाणे की वजह शायद केएल राहुल पर अधिक भरोसा जतायाहैं. शायद यही वजह है कि अजिंक्य रहाणे की बजाय इस टीम में केवल राहुल का चेहरा हमें देखने को मिल रहा है.


 वहीं इस सीरीज के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापसी करते नजर आएंगे. सिद्धार्थ कौल के रूप में भारतीय सिलेक्टर्स ने एक और तेज गेंदबाज को मौका दिया है.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिनेश कार्तिक नहीं खेलेंगे वर्ल्डकप

ऋषभ पंत के चयन के समर्थन में उतरे एमएसके प्रसाद