in

दिनेश कार्तिक नहीं खेलेंगे वर्ल्डकप

क्रिकेट की दुनिया में यदि किसी टूर्नामेंट को सबसे बड़ा टूर्नामेंट समझा जाता है तो वह आईसीसी के द्वारा आयोजित वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट है. हर देश वर्ल्ड कप जीतना चाहता है इसके साथ ही हर खिलाड़ी की भी यही इच्छा होती है कि वह वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बने.


लेकिन यदि विश्व इतिहास को देखें तो बहुत ही कम ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बन सके. हमने क्रिकेट के इतिहास में कई बड़े बड़े खिलाड़ियों को देखा है, लेकिन फिर भी वह वर्ल्ड कप जीतने से वंचित रह जाते हैं इस लिस्ट में एबी डी विलियर्स डेल स्टेन जैसे बड़ी खिलाड़ी भी शामिल है.

यही बात यदि भारत के परिपेक्ष में देखे तो यहां भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप जीतना तो दूर खेल भी नहीं सके. इसमें वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ी आते हैं. लेकिन अभी हाल फिलहाल में किसी एक ऐसे खिलाड़ी की बात करें जिसकी वर्ल्ड कप खेलने की संभावनाएं अब बहुत कम नजर आ रही हैं तो वह खिलाड़ी दिनेश कार्तिक है.


 आज सिलेक्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 और पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है. इसके बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि कौन कौन से खिलाड़ी ऐसे हैं, जो सिलेक्टर्स की नजर में हैं. इसमें दिनेश कार्तिक के लिए निश्चित तौर पर एक अफसोस जनक खबर सामने आई है.

दिनेश कार्तिक को सिलेक्टर्स ने T20 की टीम में रखा है लेकिन यदि पांच एकदिवसीय मैचों की बात करें तो यहां पर दिनेश कार्तिक को जगह नहीं दी गई है. दिनेश कार्तिक की जगह दूसरे विकेट कीपर के रूप में ऋषभ पंत का चयन किया गया है.


 ऋषभ पंत का चयन इस बात का इशारा है कि सिलेक्टर्स ऋषभ पंत को इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर जरूर देखना चाहते हैं. शायद यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में वह ऋषभ पंत को मौका दे रहे हैं.


ऋषभ पंत जो कि 21 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज है जिनको भारत का भविष्य भी कहा जा रहा है. ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के बीच निश्चित तौर पर एक एक अतिरिक्त विकेट कीपर के तौर पर जंग जारी थी जिसमें अब ऋषभ पंत थोड़ी बढ़त लेते हुए दिख रहे हैं. लेकिन यह समझना निश्चित तौर पर थोड़ा मुश्किल है कि आखिर दिनेश कार्तिक की क्या गलती थी? आखिर क्यों उनका चयन एकदिवसीय टीम में नहीं किया गया?


 जबकि दिनेश कार्तिक को जब भी मौका मिला है उन्होंने बेहद ही अच्छा प्रदर्शन किया है. यदि न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी t-20 मैच की बात की जाए तो वहां पर भी दिनेश कार्तिक ने अपने बल्ले से जोरदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत के बेहद ही नजदीक ले गए लेकिन दुर्भाग्य रहा कि टीम को जीत नहीं दिला सके.

इसके पहले भी मुख्य चयनकर्ता का यह बयान आया था कि वह दिनेश कार्तिक को एक फिनिशर के तौर पर देख रहे हैं. दिनेश को इसलिए 6 नंबर पर खिलाया जा रहा रहा था. लेकिन यदि दिनेश अभी भी 6 नंबर पर सिलेक्टर्स की पहली पसंद थी, तो उनका चयन इस सीरीज पर जरूर होना चाहिए था. लेकिन इस सीरीज में उनका चुनाव न होना, कही न कही उनके वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने की संभावनाओं को कम जरूर करता है.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलवामा हमले से क्रिकेट जगत सकते में, ऐसे की अपनी भावनाएं व्यक्त

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, जानिए किसे मिला मौका.