
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज और एकदिवसीय सीरीज के लिए 15 फरवरी को भारतीय टीम का ऐलान किया गया। इसमें कई ऐसे खिलाड़ियों की वापसी होती नजर आई जो काफी वक्त से टीम केसदस्य नहीं थे। इनमें सबसे खास बुमराह है। बुमराह के अलावा टीम में केएल राहुल की वापसी हुई है,एवं सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया गया है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो टीम का चयन बहुत ही संतुलित नजर आ रहा था। लेकिन एक चयन पर समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद को जवाब देना पड़ रहा है। कल घोषित हुई भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक का चयन नहीं किया गया है। दिनेश कार्तिक का चयन सिर्फ दो टी-20 मैचों के लिए किया गया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज खेलने वाली टीम में दिनेश कार्तिक को शामिल नहीं किया गया है।
इसके बाद ऐसा अनुमान लगाया जाने लगा था कि शायद दिनेश कार्तिक के वर्ल्ड कप खेलने का सपना यही पर खत्म हो चुका है चयनकर्ता दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर वर्ल्ड कप में शामिल करना चाहते हैं।

लेकिन बीसीसीआई के चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने ऋषभ ऋषभ पंत के सलेक्शन पर सफाई देते हुए कहा कि ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप से पहले एक बार टीम खेलते हुए देखना चाहती है। ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट श्रृंखला में खिलाया गया था उसके बाद उन्हें आराम दिया गया था जबकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला में दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया था।
प्रसाद ने कहा, “हमने इंग्लैंड दौरे के बाद विदेश में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से दो सीरीज खेली। दोनों दौरे पर कार्तिक टीम में ही थे।”
उन्होंने कहा, “ऋषभ को ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट के दौरान अंतिम एकादश में रखा गया था, इसलिए हम उन्हें आराम देना चाहते थे। उन्हें 20 दिन का आराम मिला। इसके बाद पंत ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ सीमित ओवरों में बेहतर खेल दिखाया। इसलिए हम उन्हें वर्ल्ड कप से पहले कुछ मौके देना चाहते हैं।”
साद ने कहा, ‘हमने यह ध्यान में रखते हुए ऋषभ को टीम में शामिल किया है क्योंकि वे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। हम टीम प्रबंधन के साथ चर्चा करने वाले हैं। हम उनके लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी स्थान तलाशने की कोशिश करेंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ बाएं-दाएं संयोजन का फायदा उठाएंगे।”
दिनेश कार्तिक के चयन ना होने पर जब एमएसके प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने इस प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि दिनेश कार्तिक का यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में चयन नहीं हुआ है तो इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि वह वर्ल्ड कप खेलने वाली संभावित खिलाड़ियों की सूची से बाहर हो गए हैं। दिनेश कार्तिक को जब भी मौका मिला है उन्होंने अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग किया है और कई उपयोगी पारियां खेलकर के टीम को जीत भी दिलाई है।ऐसे में दिनेश कार्तिक का वर्ल्ड कप का सफर अभी थमा नहीं है।

अब एमएसके प्रसाद और चयन समिति के दिमाग में क्या चल रहा है, यह तो वही बता सकते हैं।क्योंकि उन्होंने चयन के पहले यह भी कहा था कि उनकी संभावित टीमों में दिनेश कार्तिक के अलावा अजिंक्य रहाणे भी हैं जिन्हें वह तीसरे ओपनर के तौर पर देखते हैं। लेकिन यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चयनित टीम को देखा जाए तो उसमें अजिंक्य रहाणे को ना तो T20 की टीम में शामिल किया गया है ना ही एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है।
इससे यह स्पष्ट संदेश जाता है कि अजिंक्य रहाणे, सिलेक्टर, विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की तीसरे ओपनर की पहली पसंद तो बिल्कुल भी नहीं है। उनकी जगह पर केएल राहुल शायद उनकी पहली पसंद है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केएल राहुल का चयन इस टीम में किया गया है। यदि केएल राहुल का हालिया प्रदर्शन देखा जाए तो वह बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। अब बस यही आशा की जा सकती है कि कल राहुल अच्छा प्रदर्शन करें अन्यथा वर्ल्ड कप के लिए तीसरे ओपनर की तलाश खत्म नहीं हो पाएगी।