in

बुधवार को मैच जीतकर केकेआर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची…

बुधवार को कोलकाता नाइड राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अंक तालिका में चोटी पर पहुंच गई है। टीम के पांच मैचों में अब कुल 6 पॉइंट्स हो गए हैं। बुधवार को राजस्थान के खिलाफ केकेआर की यह जीत कई मायने में भी काफी महत्वपूर्ण है।

सालों बाद राजस्थान को उसके ही गढ़ में हार का मुंह देखना पड़ा है। राजस्थान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कोई मैच नहीं हारी थी। टीम ने इस दौरान खेले सभी 9 मैचों में जीत हासिल की थी, लेकिन केकेआर ने उसके इस मजबूत रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

एक अन्य लिहाज से भी केकेआर के लिए बुधवार का मैच काफी महत्वपूर्ण था। दिलचस्प संयोग यह है कि इस दिन से ठीक दस साल पहले अपना पहला मैच जीतकर केकेआर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची थी, जबकि बुधवार को एक बार फिर मैच जीतकर केकेआर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सचिन तेंदुलकर के पिता ने ऐसा क्या फैसला लिया था, जिससे उनकी जिंदगी बदल गई….

अक्षर पटेल की नई जिम पार्टनर कौन है, जानकर हैरान हो जाएंगे….