
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उनके निराशाजनक प्रदर्शन को भी तीनों मैचों में भारत की हार का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। न्यूजीलैंड से तीनों ही मैच हार चुकी भारतीय टीम इस वक्त खासा दबाव महसूस कर रही है। टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम एक बार फिर से खुद को इस तरह से तैयार कर लेना चाहती है कि कम-से-कम टेस्ट सीरीज में उसका सूपड़ा साफ ना हो।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह से यह सवाल किया गया कि यदि उन्हें रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी में से किसी को बेस्ट चुनना हो तो वे इनमें से किसे बेस्ट बताएंगे? इस सवाल को पूछे जाने के बाद ही लोग यह अंदाजा लगाने लगे थे कि जसप्रीत बुमराह निश्चित तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का ही नाम लेने वाले हैं। हालांकि, जसप्रीत बुमराह ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। उन्होंने बहुत ही रोचक तरीके से इस सवाल का जवाब दिया।
जसप्रीत बुमराह ने इस सवाल के जवाब के दौरान कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कोई तुलना नहीं है और वे बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उनका मानना है कि भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा वाकई बेस्ट हैं। वे न केवल एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं, बल्कि उनकी कप्तानी भी लाजवाब होती है। टीम को हुए अच्छी तरह से मैनेज भी कर लेते हैं।
जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए आईपीएल के फाइनल को भी याद करने के लिए कहा। उन्होंने इस दौरान कहा कि यदि आपको रोहित शर्मा की कप्तानी का अंदाजा लगाना है तो आपको बीते आईपीएल के फाइनल को याद कर लेना चाहिए कि उन्होंने किस तरह से यहां अपनी कप्तानी दिखाई थी।
तो दोस्तों बताएं कि जसप्रीत बुमराह के इस बयान से आप किस हद तक खुद को सहमत मानते हैं? आपके मुताबिक रोहित शर्मा बेस्ट हैं या एमएस धोनी?

