पूर्व वर्ल्ड नंबर एक गोल्फर अमेरिका के टाइगर वुड्स ने प्लेयर्स चैंपियनशिप में संयुक्त 11वें स्थान के अपने प्रदर्शन की बदौलत लंबे अर्से बाद फिर से गोल्फ में वापसी के संकेत दिये हैं। 14 बार के मेजर चैंपियन वुड्स ने कहा कि वह अब फिर से खिताब जीतने के लिये तैयार हैं।
42 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ”मुझे खेल के हर हिस्से में मजा आया और मुझे कई शॉट्स गंवाकर खराब नहीं लग रहा है। मैंने तीन अंडर ही खेला है। मैंने शुरूआती दिनों में अच्छा नहीं खेला है।” गत वर्ष रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद से बाहर चल रहे वुड्स खेलने के दौरान अच्छी स्थिति में दिखाई दिए। वह विजेता वैब सिम्पसन से सात स्ट्रोक पीछे रहे। वुड्स दो सप्ताह में होने वाले मेमोरियल टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे। इसके बाद वह यूएस ओपन में अपनी चुनौती पेश करेंगे।