in

सानिया मिर्जा टॉप 15 से खिसककर 16 वें नंबर पर

इंडियन वेल्स टूर्नमेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भारत के टेनिस स्टार युकी भांबरी  एटीपी की ताजा वर्ल्ड रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर चढ़ने में सफल रहे। वहीं डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा महिला युगल में टॉप 15 से बाहर हो गईं। युकी भांबरी अब वर्ल्ड रैंकिंग में 107वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वह पुरुष एकल में भारत के शीर्ष खिलाड़ी हैं।

tennis ranking india yuki bhambri gains sania mirza out of top 15

पुरव राजा ने एक पायदान नीचे 63वें और विष्णु वर्धन पांच पायदान नीचे 104वें स्थान पर खिसक गए हैं। सानिया डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में टॉप 15 से बाहर हो गई हैं। चोटिल होने की वजह से पिछले कुछ समय से कोर्ट से बाहर रहीं सानिया तीन पायदान नीचे 16वें स्थान पर खिसक गई हैं। सानिया के अब 3810 अंक हैं। 

युकी के बाद रामकुमार रामनाथन (एक पायदान नीचे 136वें) और सुमित नागल (पांच पायदान ऊपर 218वें) का नंबर आता है। युगल में रोहन बोपन्ना पहले की तरह 20वें स्थान पर बने हुए हैं। वह भारत के नंबर एक युगल खिलाड़ी हैं। दिविज शरण 44वें स्थान पर हैं, जबकि डेविस कप टीम में वापसी करने वाले अनुभवी लिएंडर पेस एक पायदान ऊपर 45वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए क्यों फंसे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या

ओलिंपिक की कुछ झल्लक