in

राइजिंग स्पोर्ट स्टार “पहचान हुनर की”

Rising Sport Star India's First Live Cricket Talent Search

 

क्रिकेट का एक ऐसा टैलेंट सर्च जिसमे पहली बार जरूरतमंद और प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों की क्रिकेट तो दुनिया देखेगी ही  साथ ही दिखाई जाएगी उनकी पर्सनल जिंदगी भी कितना संघर्ष करना पड़ता हैं, रोजाना मैं कितनी ही कठिनाईओ से जूझना पड़ता हैं ,कितना आसान होता हैं ऐसे मैं बच्चो के लिए आगे बढ़ पाना जब आर्थिक स्तिथि अपने हक़ मैं न हो ।

एक ऐसा रियल्टी शो जो रूरल एरियाज से बच्चे पिक करेगा ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएगा जो हैं तो बहुत हुनर मंद लेकिन उनको कोई प्लेटफार्म नहीं मिल पाता कई बार प्रतिभा होने के बाद भी या तो आर्थिक तंगी ,या फिर किसी और कारण से आगे नहीं बढ़ पाते  हैं राइजिंग स्पोर्ट स्टार ऐसे प्लेयर्स को आगे ले जाने का काम करेगा

राइजिंग स्पोर्ट स्टार “पहचान हुनर की”

राइजिंग स्पोर्ट स्टार के फाउंडरस और डायरेक्टर्स  से हुई बातचीत मैं उन्होंने बताया पहले चरण मैं हम यूपी से स्टॉर्ट करेंगे जिसमे यूपी के सभी बड़े शहरों मैं ट्रायल लिए जायेंगे, जिसकी शुरुवात 20 जनवरी से लखनऊ से होगी ट्रायल्स मैं सेलेक्ट हुए बच्चो को कैंप के लिए सेलेक्ट किया जायेगा । उसके बाद बच्चो को कैंप मैं अच्छे और नेशनल लेवल के कोचेस के अंडर मैं ट्रेंड किया जायेगा जहाँ से सेलेक्ट होकर बच्चे फाइनल लीग के लिए क्वालीफाई करेंगे ।

राइजिंग स्पोर्ट स्टार का मुख्य इवेंट तीन चरणों मैं होगा जिसम प्रत्येक चरण मैं चौबीस टीमें बनायीं जाएँगी टोटल 72 टीम्स तीन चरणों मैं बनायीं जाएँगी जिससे की ज्यादा से ज्यादा बच्चो को परफॉर्म करने का मौका मिल सके और ज्यादा बच्चे इसका फायदा ले सके और अपने टैलेंट को सभी को दिखा सके

इन सभी मैचेस की सोशल मीडिया स्ट्रीमिंग और साथ ही इसको टीवी चैनल पर लाइव दिखाया जायेगा । इस इवेंट के माध्यम से बच्चे को फॉर्मर बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ समय बिताने का मौका और उनके दिशा निर्देशःन मैं अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।

पूरी लीग के बेस्ट पंद्रह खिलाड़ियों को सात दिन का कम्पलीट क्रिकेटिंग टूर विदेश मैं दिया जायेगा जहाँ इन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने का।

खिलाड़ियों के लिए क्या हैं टैलेंट सर्च मैं

72 टीम्स बनेंगी

500 से ज्यादा मैचेस जो लाइव टेलीविज़न पर होंगे ।

सोशल मीडिया स्ट्रीमिंग । हजारो सरप्राइज गिफ्ट्स ।

अच्छे केश प्राईजेस होंगे । कम्पलीट मीडिया एक्सपोज़र ।

तीन सीजन होंगे जिसमे हर सीजन  के विनर टीम को 2.5 लाख की इनामी राशि होगी । तीनो सीजन मैं से बेस्ट 12 टीम्स की एक चैलेंजर लीग होगी जिसकी इनामी राशि 11 लाख होगी ।

हजारो नए युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स को मौका मिलेगा ।

बेस्ट पचास बच्चो को एम्पावरमायइंडिया फाउंडेशन® की तरफ से एक वर्ष तक दिल्ली एन सीआर की बेहतरीन क्रिकेट आकादमियो मैं ट्रेनिंग और पूरा अकादमी का खर्चा और उनकी क्रिकेट ड्रेस और किटबैग दिए जायेंगे

ट्रायल्स वेन्यू– उत्तर प्रदेश (8) दिल्ली (3) हरयाणा (4) राजस्थान (2) उत्तराखंड (2) पंजाब (2) मध्यप्रदेश (2) गुजरात (2) छत्तीशगढ़ (1) बिहार (1) झारखण्ड (1) टोटल 11 कैंप आयोजित किये जायँगे जो स्टेट वाइज होंगे |

 

टाईटल  –राइजिंग स्पोर्ट स्टार “पहचान हुनर की ”

प्रायोजक –आराध्या स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड

रजिस्ट्रेशन फॉर्म्स जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन और राइजिंग स्पोर्ट स्टार की ऑफिसियल वेबसाइट पर अवेलेबल किये जायेंगे तो प्लेयर्स बने रहिये भारत के पहले लाइव क्रिकेट रियल्टी शो का हिस्सा बनने के लिए !

 

 

स्पोर्ट्स डेस्क

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिद ने बना दिया भारतीय हॉकी की रानी

हिंदुस्तान की आयरन लेडी