भारतीय टीम में उभरते युवाओं की कमी नहीं हैं। भारत के बल्लेबाज के एल राहुल को साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है। क्रिकेट की सबसे मशबूर किताब ‘विजडन क्रिकेटर्स अलमैनेक’ के भारतीय प्रारूप विजडन इंडिया अलमैनेक ने छठे संस्करण में केएल राहुल को इस साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है। साथ ही अलमैनेक ने वर्ल्ड कप के जश्न की तस्वीर को छापकर भारतीय महिला क्रिकेटरों को भी खास तवज्जो दी है।
इस किताब में विराट कोहली सबसे सफल भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रहे। लेकिन इस साल फोकस इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में मैचों पर होगा। किताब में सुरेश मेनन ने संपादकीय में लिखा, ‘कोहली आंकड़ाविदों के नूरे नजर हैं । वह विदेश में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो क्रिकेट इतिहासकारों के भी लाड़ले हो जायेंगे।
भारतीय महिला क्रिकेटर्स को मिला सम्मान
महिला खिलाड़ियों में से भारत की दीप्ति शर्मा को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से चुना गया। भारत की पहली महिला सुपरस्टार शांता रंगास्वामी को विजडन हाल ऑफ फेम में इरापल्ली प्रसन्ना के साथ रखा गया।
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में प्रियांक पांचाल, हसन अली और तामिम इकबाल भी रहे।
भारतीय महिला क्रिकेटर्स को मिला सम्मान