जस्टिन लैंगर को आज आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का तीनों प्रारूपों में मुख्य कोच बनाया गया। लैंगर 22 मई से पदभार संभालेंगे और चार साल तक पद पर रहेंगे। इस दौरान दो एशेज सीरीज, एक विश्व कप और टी20 विश्व कप होना है।
उन्होंने कहा ,‘‘हमें खोया सम्मान हासिल करना होगा । मेरी नजर में सम्मान से बढकर दुनिया में कुछ नहीं ।’’ लैंगर ने कहा ,‘‘ प्रतिस्पर्धी होने और आक्रामक होने में अंतर से और हमें सावधानी बरतनी होगी । हमें महान क्रिकेटर ही नहीं बल्कि अच्छे इंसान भी बनाने हैं । यह बहुत जरूरी है ।’’
उन्होंने स्मिथ, वार्नर और कैमरन बेनक्रोफ्ट की वापसी की संभावनायें जाहिर करते हुए कहा ,‘‘ हम सभी गलतियों से सीखते हैं । ये अच्छे बच्चे हैं और इनसे ऐसी गलती होना हैरानी की बात है । हम सभी गलतियां करते हैं । हमें उनकी मदद करके आस्ट्रेलियाइ क्रिकेट टीम के स्तर तक पहुंचाना होगा । इसके बाद वे वापसी कर सकते हैं ।’’
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा ,‘‘ डेरेन लीमैन अपने कार्यकाल का विस्तार नहीं चाहते थे तो हम नए कोच के बारे में सोच रहे थे। हमने कई नामों पर विचार किया और उसके बाद लैंगर का चयन किया गया ।’’ अपने 20 साल के कैरियर में लैंगर ने 7500 से अधिक टेस्ट रन बनाए जिसमें 23 शतक शामिल है।