IPL की सबसे सफल टीम और गत विजेता मुंबई इंडियन्स के कोच माहेला जयवर्धने ने कहा कि वो नहीं चाहते कि उनकी टीम को आगामी सत्र में खिताब की दावेदार का तमगा मिले।
जयवर्धने ने कहा, ‘‘ हम पहले पायदान से शुरूआत करना चाहते है। हमें गत चैम्पियन होने का फख्र है। लेकिन हम खुद को खिताब का दावेदार नहीं समझते। हम खुद को दूसरे की तरह ही अच्छा समझ रहे और उनसे अच्छा होने की चाहत है। हम एक समय एक मैच के बारे में सोचेंगे।’’
राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब की टीमों में नए खिलाडिय़ों को शामिल किया है। नीलामी के बाद टीमों का संयोजन पूरी तरह बदल गया है।
आईपीएल का खिताब तीन बार जीतने वाली मुंबई इंडियन्स अपने अभियान की शुरूआत चिर प्रतिद्वंदी और दो बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सात अप्रैल को घरेलू मैदान वानखेड़ स्टेडियम से करेगी। सीएसके की टीम टूर्नामेंट में दो साल का निलंबन झेलने के बाद वापसी कर रही।