in

पंत की आतिशी पारी से राजस्थान को धोकर टाॅप पर दिल्ली

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बीते सोमवार को खेले गये आईपीएल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान राॅयल्स को 6 विकेट से हरा दिया और इस तरह से वह अंक तालिका में भी सबसे ऊपर पहुंच गई। टाॅस तो दिल्ली ने ही जीता, मगर बल्लेबाजी के लिए राजस्थान को आमंत्रित किया। राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में ़6 चिकेट पर 191 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन दिल्ली ने इसे आसानी से 4 गेंद बाकी रहते ही केवल 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।


राजस्थान राॅयल्स के कप्तान पद से हटाये गये अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में धुआंधार बल्लेबाजी की और नाबाद रहते हुए 63 गेंदों पर 105 रन बनाये। कप्तान स्मिथ (32 गेंदों पर 50 रन) और बिन्नी (13 गेंदों पर 19 रन) के अलावा बाकी किसी बल्लेबाज ने उनका साथ ठीक से नहीं दिया, अन्यथा स्कोर 200 के पार आसानी से जाता हुआ दिख रहा था।


जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में नाबाद 97 रन बनाने वाले शिखर धवन ने पृथ्वी शाॅ के साथ मिलकर जोरदार शुरुआत दी। पहला झटका दिल्ली को धवन के रूप में लगा, जो 27 गेंदों पर 54 रन बनाकर गोपाल की गेंद पर विकेट के पीछे सैमसन द्वारा स्टंप आउट कर दिये गये। कप्तान अय्यर केवल 4 रन ही बना सके। पृथ्वी शाॅ 39 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋषभ पंत ने धुआंधार 36 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाकर जीत दिल्ली की झोली में डाल दिया। पंत ने 4 छक्के और 6 चैके लगाये।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फिर से टाॅप पर पहुंचने के लिए उतरेगी आज धोनी की सेना

सिंधु और साइना के पास अबकी इतिहास रचने का मौका