in ,

विराट सेना के लिए बढ़ी मुश्किलें, टीम में एक बार फिर से वापसी कर रहा है ये दिग्गज खिलाड़ी, भारत का अब जीतना हुआ मुश्किल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथे वन डे मैच के लिए साउथ अफ्रीका की टीम की घोषणा कर दी है. स्टार खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही साउथ अफ्रीका के लिए खुशखबरी है. चोट की वजह से टीम से बाहर चल है स्टार बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स एक बार फिर से टीम में वापसी करने को तैयार है.

आखिरी टेस्ट मैच में लगी थी चोट 

साउथ अफ्रीका के स्टार डिविलियर्स भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में ही टीम से बाहर हो गए थे. डिविलियर्स को जोहानिसबर्ग टेस्ट के दौरान उंगली में चोट लगी थी. जिसके बाद अफ़्रीकी टीम डॉक्टरों ने उन्हें दो हफ्ते आराम करने की सलाह दी थी.

साउथ अफ्रीका अभी तक कर रही है संघर्ष 

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ अभी तक भारतीय स्पिनर्स के सामने संघर्ष करते हुए नज़र आ रहे है. ऐसे में मैच के बाद बात करते हुए जेपी डुमिनी ने भी कहा था कि एबी का टीम में वापस आना टीम के लिए बड़ी बात है. वो वन डे क्रिकेट के अच्छे बल्लेबाजों में से एक है. वो टीम में विश्वास ले कर आएँगे. वही उनके होने से टीम को एक लीडरशिप भी मिलेगी.

भारत के खिलाफ रहा है शानदार रिकॉर्ड 

33 साल के डिविलियर्स का भारत के खिलाफ क्रिकेट के हर फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड है, लेकिन खासकर वह वनडे में काफी खतरनाक साबित होते रहे है.  वनडे में भारत के खिलाफ डिविलियर्स ने 29 पारियों में 51.80 की औसत से 1295 रन बनाए हैं. जिसमें 6 शतक और 5 अर्द्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 111.44 का रहा है.ऐसे में उनका वापस आना साउथ अफ्रीका के लिए एक बड़ी राहत की बात है.

 

साउथ अफ्रीका की टीम 

एडेन मार्करम, हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मॉर्न मॉर्केल, क्रिस मॉरिस, लुंगिसानी नगीडी , एंडील फैलुकवेओ, कागीसो रबाडा, तबरेज शमसी, ख्यालीहले ज़ोंडो, फरहान बेहरदीन 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धोनी के नही इस खिलाड़ी के दम पर कप्तान कोहली जीतना चाहते है वर्ल्ड कप, कहा वर्ल्ड कप में इनकी भूमिका बेहद अहम होगी

जन्मदिन विशेष: आज है भारत के कलाइयों के जादूगर का जन्मदिन, अपने पहले ही मैच में बना दिया शतक