आपको बता दें कि इस सीरीज़ के शुरू होने से पहले खेले गए दोनों अभ्यास मैचों में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने इंडिया ए महिला क्रिकेट टीम को हरा दिया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले अभ्यास मैच में इंडिया ए को 321 रन से हराया था और दूसरे अभ्यास मैच में उस ने इंडिया ए को 7 विकेट से हारकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा था।