भारत के कप्तान विराट कोहली इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौरे से गुजर रहे है.हाल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भले ही टीम को हार का सामना करना पड़ा हो,लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 150 रन यादगार पारी खेली थी. उनकी इस पारी का फायदा उन्हें रैंकिंग में भी हुआ है.
बनाया एक रिकॉर्ड

कोहली ने इस समय टेस्ट रैंकिंग में 900 रेटिंग हासिल कर ली है. सुनील गावस्कर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज़ है. वही इस तरह से वो एक बार फिर से दूसरे स्थान पर पहुँच गए है. गावस्कर और कोहली के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाले बल्लेबाज़ सचिन और राहुल द्रविड़ है. सचिन ने 2002 में 898 रेटिंग हासिल की थी. वही द्रविड़ ने 2005 में 892 रेटिंग हासिल की थी. वही टेस्ट क्रिकेट में वो ऐसा करना वाला 31वें खिलाड़ी बन गए है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाले बल्लेबाज़ सर डॉन ब्रैडमैन (961) है.
| स्थान | खिलाड़ी | देश | रेटिंग |
|---|---|---|---|
| 1 | स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया | 947 | |
| 2 | विराट कोहली | भारत | 900 |
| 3 | जो रूट | इंग्लैंड | 881 |
| 4 | केन विलियमसन | न्यूज़ीलैण्ड | 855 |
| 5 | डेविड वार्नर | ऑस्ट्रेलिया | 827 |
| 6 | चेतेश्वर पुजारा | भारत | 814 |
| 7 | अजहर अली | पाकिस्तान | 755 |
| 8 | हाशिम अमला | साउथ अफ्रीका | 745 |
| 9 | दिनेश चंडीमल | श्रीलंका | 743 |
| 10 | एलिस्टर कुक | इंग्लैंड | 742 |


