in

सहवाग ने नीलामी से पहले गौतम गंभीर को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, इस टीम से खेलते हुए आएँगे नजर

आईपीएल को लेकर अभी से सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में सब हैरान रह गए थे जब कोलकाता की टीम ने अपने कप्तान गौतम गंभीर को रिटेन नही किया था.ऐसे में गौतम गंभीर के नीलामी में आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली टीम एक बार फिर से उन पर दांव लगा सकती है. वही उनके साथी वीरेंद्र सहवाग ने गौतम गंभीर के नीलामी में आने को लेकर हैरान करने वाला बयान दे दिया है.

मैं हैरान नही हूँ 

हाल में ही सहवाग ने क्विंट को इंटरव्यू दिया था, जिसमे उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की कोई भी हैरानी नही है कि कोलकाता ने गंभीर को रिटेन नही किया है. मुझे लगता है शायद टीम को लगा हो कि नरेन और रसेल आने वाले समय में ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते है. वही मुझे उम्मीद है कि नीलामी के दौरान कोलकाता की टीम rtm कार्ड का प्रयोग कर के उन्हें टीम से एक बार फिर से जोड़ लेगी. 

वही आप को बता दे कि गौतम गंभीर इस साल की शुरुआत में ही दिल्ली की तरफ से आईपीएल खेलने की मंशा जता चुके है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि गंभीर आईपीएल में किस टीम से जुड़ते है.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईसीसी के सालाना अवॉर्ड्स में विराट कोहली को चार अवार्ड मिलने के बाद अश्विन ने कोहली को कुछ इस तरह से बधाई

इस दिग्गज खिलाड़ी ने ने उजागर किया रहाणे का टीम में शामिल न होंने का कारण, इस वजह से नही मिल रही है जगह