in

indvsSa: सेंचुरियन टेस्ट में पुजारा ने बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, जिसे कोई भी बल्लेबाज़ नही चाहेगा तोड़ना

सेंचुरियन में खेले जा रहे है दूसरे टेस्ट मैच में जहाँ भारत सीरीज को हराता हुआ नज़र आ रहा है,वही टीम के बल्लेबाज़ भी अपन नाम कुछ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे है. टीम के स्टार बल्लेबाज़ पुजारा ने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे शायद ही कोई भी बल्लेबाज़ तोड़ना चाहेगा. चेतेश्वर पुजारा सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियों में रन आउट हो गए और वो भारतीय टेस्ट इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो दोनों पारियों में रन आउट हुए हैं।

दूसरी पारी में भी रन आउट हुए

दूसरे टेस्ट के चौथे दिन 3 विकेट गंवाने वाली टीम इंडिया को पांचवें दिन चेतेश्वर पुजारा से उम्मीद थी कि वो क्रीज पर टिके रहेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पुजारा 27वें ओवर में 3 रन लेने के फेर में रन आउट हो गए.इससे पहले पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा पहली ही गेंद पर एक रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए थे। चेतेश्वर पुजारा ने मिड ऑन की गेंद खेल रन चुराने की कोशिश की और रबाडा ने उन्हें रन आउट कर दिया था. वही उनसे पहले  पाकिस्तान के जहीर अब्बास 1972 और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज एंड्र्यू जोंस 1994 में दोनों पारियों में रन आउट हुए थे।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साउथ अफ्रीका में भारत की पतली हालात को देख कर इस दिग्गज ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा टीम को इस समय जरूरत है धोंनी की

नोएडा में एक बार फिर से युवा प्रतिभाओं को मौका देने के लिए फुटबॉल लीग की शुरुआत 28 जनवरी से