in ,

IPL 2022: CSKvsRCB: चेन्नई ने फिर हारा टॉस, क्या अब बैंगलोर को हरा पाएगी? जानें पिच रिपोर्ट और Playing XI

RCBvsCSK
Image Credit: iplt20.com

IPL 2022: CSKvsRCB: आज आईपीएल का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आज का मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में कई सालों के बाद ऐसा होगा कि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली बिना कप्तानी के मैदान पर उतरेंगे।

आज के मैच में सीएसके के नए कप्तान रविंद्र जडेजा एक बार फिर टॉस हार गए। आरसीबी के नए कप्तान फाफ डु-प्लेसी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि आज सीएसके का 200वां मैच है।

आज के पिच की बात करें तो इस स्टेडियम में बाद में बैटिंग करने वाली टीम ज्यादा मैच जीतती है। अगर आप आज के मैच के लिए फैंटसी टीम बना रहे हैं तो आइए हम आपको थोड़ी मदद करते हैं। आज के पिच पर 170-180 रन बनने की उम्मीद की जा रही है।

Royal Challengers Bangalore (Playing XI)

  1. Faf du Plessis(c)
  2. Anuj Rawat
  3. Virat Kohli
  4. Glenn Maxwell
  5. Dinesh Karthik(w)
  6. Shahbaz Ahmed
  7. Wanindu Hasaranga
  8. Josh Hazlewood
  9. Mohammed Siraj
  10. Suyash Prabhudessai
  11. Akash Deep

Chennai Super Kings(Playing XI)

  1. Robin Uthappa
  2. Ruturaj Gaikwad
  3. Moeen Ali
  4. Ambati Rayudu
  5. Shivam Dube
  6. Ravindra Jadeja(c)
  7. MS Dhoni(w)
  8. Dwayne Bravo
  9. Chris Jordan
  10. Maheesh Theekshana
  11. Mukesh Choudhary

इन दोनों टीमों की बात करें तो चेन्नई ने 18 और बैंगलोर ने 9 मैच जीते हैं। हालांकि 2018 से चेन्नई ने अभी तक 6 बार बैंगलोर को हराया है लेकिन इस बार चेन्नई की टीम आईपीएल इतिहास में पहली बार अपने शुरुआती चार मैच हारने के बाद बैंगलोर के सामने उतरेगी। उधर बैंगलोर की टीम ने अभी तक 4 में से 3 मुकाबले में जीत हासिल की है और अपने एकमात्र पहले मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CSKvsRCB

IPL 2022: CSKvsRCB: आज की Dream 11 टीम, इसे बनाए कप्तान और उप-कप्तान, तो मिलेंगे लाखों रुपये

CSKvsRCB 2022

IPL 2022: CSKvsRCB: रॉबिन और शिवम दूबे ने उड़ाई बैंगलोर की नींद, 17 छक्कों की मदद से चेन्नई ने बना डाला सबसे बड़ा IPL स्कोर