in ,

IPL 2022: CSK vs PBKS: पंजाब ने चेन्नई को 54 रनों से हराया, इतिहास में पहली बार शुरुआती तीनों मैच हारी Chennai Super Kings

IPL 2022 CSK vs PBKS
Image Credit: BCCI/IPL

IPL 2022: CSK vs PBKS: आज आईपीएल 2022 का 12वां मैच आज आईपीएल 2022 का 12वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला गया। इस मैच में पंजाब ने चेन्नई को 54 रनों से हरा दिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पंजाब ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। पहली पारी के बाद लगा कि चेन्नई यह मैच आसानी से जीत जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

चेन्नई की शुरुआत आज बेहद खराब हुई। ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर कुछ नहीं कर पाए। वहीं पिछले मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले रॉबिन उथप्पा भी आज जल्दी आउट हो गए। उसके बाद मोईन अली और अंबाती रायडु भी पॉवरप्ले से पहले ही आउट हो गए। चेन्नई ने 6 ओवर से पहले ही 4 विकेट गवां दिए। उसके बाद धोनी और शिवम दूबे के बीच में थोड़ी देर तक पार्टनरशिप चली। शिवम दूबे ने एक बार तेज तर्तार पारी खेलकर अर्धशतक लगाया लेकिन टीम का नैया पार नहीं लगा पाए।

पंजाब की घातक बल्लेबाजी

पहली पारी की बात करें तो पंजाब ने भी पॉवरप्ले में 2 विकेट जल्दी खो दिए थे लेकिन उसके बाद उनके स्टार ऑलराउंडर लियम लिविंग्सटम ने काफी शानदार बल्लेबाजी की। पंजाब ने अपनी पारी में 180 रन बनाए। उनकी इस पारी में लियम लिविंग्सटन ने 32 गेंदो में 60 रन बनाए। वहीं शिखर धवन ने 33, जितेश ने 26, राहुल, और रबाडा ने 12 रन बनाए।

चेन्नई ने पॉवरप्ले में खोए 4 विकेट

पंजाब के दो विकेट गिरने के बाद लिविंग्सटन और धवन ने काफी तेजी से रन बनाए और एक वक्त तो लग रहा था कि पंजाब 220 रन के भी पार चली जाएगी लेकिन धोनी का दिमाग, जडेजा की कप्तानी और चेन्नई के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी ने उनका स्कोर 180 पर ही रोक दिया। ऐसा लग रहा था कि इस पिच के लिहाज से चेन्नई के लिए यह टारगेट मुश्किल नहीं होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आज मैदान पर ओस भी कम आई और दूसरी पारी में भी बॉल पर गेंदबाज की ग्रिप अच्छी हो रही थी। चेन्नई ने पॉवरप्ले में ही 4 विकेट गवां दिए और फिर वहां से वापस नहीं आ पाए।

लियम लिविंग्सटन को मिला मैन ऑफ द मैच

लियम लिविंग्सटन ने आज ना सिर्फ रन बनाए बल्कि दो गेंदों में लगातर शिवम दूबे और ड्वेन ब्रावो का विकेट लेकर चेन्नई की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इनमें से ब्रावों के विकेट के लिए उन्होंने खुद ही फॉलो थ्रू में शानदार कैच लिए। उनके इस ऑलराउंड परफोर्मेंस की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2022 MS DHoni video of run out

IPL 2022: CSK vs PBKS: 40 की उम्र में धोनी बने जॉन्टी रोड्स से भी तेज, फैन्स ने कहा “पिक्चर अभी बाकी है”, देखें वीडियो

MSD Records of IPL 2022

IPL 2022: CSK vs PBKS के मैच में धोनी ने बनाया एक और अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे खिलाड़ी