in , , ,

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल से मुंबई को हारना पड़ा बहुत महंगा, रोहित पर लगा लाखों का जुर्माना

आईपीएल लीग का आगाज हो चुका है और इसके दो मैच भी खेले जा चुके हैं। आपको बता दें कि इसका दूसरा मैच भी बहुत ही ज्यादा रोमांचक और धमाकेदार रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली की टीम थी। इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और दिल्ली के सामने 178 रनों का स्कोर रखा। जिसके जवाब में दिल्ली ने 10 गेंद शेष रहते हुए मुकाबले को खत्म कर दिया और मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए एक बार फिर से आईपीएल की शुरुआत बहुत ही ज्यादा खराब रही है। लेकिन इस हार से भी ज्यादा बड़ी सजा अब रोहित शर्मा को झेलनी पड़ेगी।

रोहित को भरना पड़ेगा जुर्माना

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेले गए आईपीएल मैच में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रूपए का जुर्माना भी लगा दिया गया है। आपको बता रहे हैं कि मुंबई इस मैच में 4 विकेट से हार गई है और आईपीएल ने मीडिया विज्ञप्ति से कहा है कि मुंबई इंडियंस पर 27 मार्च को मुंबई के ब्राउन स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। हालांकि इतना ही नहीं इस दौरान यह भी बताया गया है कि वह व्यक्ति से जुड़ा यह टीम की पहली सबसे बड़ी गलती हैं। इसके लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को 12 लाख रुपए का बड़ा जुर्माना चुकाना पड़ेगा।

ईशान की पारी हुई ख़राब

मुंबई के बल्लेबाजों ने सीजन 15 में अपने पहले मैच के दौरान दमदार शुरुआत करने की कोशिश की। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनर बन के उतरे तो वही चौक के छक्कों की लाइन लगा दी। रोहित 41 रन बनाकर जहां आउट हो गए तो वही ईशान एक शानदार पारी को खेलते हुए दमदार बैटिंग करते हुए दिखाई दिए। वहीँ उन्होंने 48 गेंदों पर 81 रन की नाबाद पारी खेली और टीम के लिए 5 विकेट के नुकसान पर 173 रनों तक पहुंचाया वहीं अगर बल्लेबाजों ने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा।

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुजरात टाइटंस ने राशिद खान पर सौंपी ये बड़ी जिम्‍मेदारी, पांड्या के साथ मिलकर मचाएंगे धमाल

कुणाल पांड्या ने अपने भाई हार्दिक का चटकाया विकेट, फिर पत्नी के रिएक्शन ने मचाई खलबली