in , ,

मुंबई इंडियंस में हुई इस घातक खिलाड़ी की एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स की हुई हालत ख़राब

आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस में एक और धुआंधार बल्लेबाज की एंट्री हो चुकी है। जी हां जो अपने विरोधी टीमों को पानी पिलाने का काम कर सकता है। मुंबई इंडियन से सीजन में अपना पहला मैच 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल के साथ खेलने वाली है। आपको बता दें कि इस धुआंधार बल्लेबाज की मुंबई में एंट्री से पहले दिल्ली कैपिटल्स को काफी परेशानी हो सकती है। मुंबई इंडियंस में अचानक से एंट्री मारने वाले यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ईशान किशन है। जोकि आईपीएल के सीजन में कप्तान रोहित शर्मा के नए ओपनर पार्टनर बनने वाले हैं।

रोहित के साथ ओपनिंग करेगा यह खिलाड़ी
आईपीएल 2022 मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा के साथ क्विंटन डी कॉक नहीं बल्कि ईशान किशन ओपनिंग करने वाले हैं जी हां आपको बता दें कि इस सीजन में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं है। जिस वजह से इस ओपनिंग जोड़ी में काफी बड़ा बदलाव किया गया है। ईशान किशन एक बेहतरीन युवा खिलाड़ी हैं और फिलहाल इस समय वह बेहतरीन फॉर्म में भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में यह खिलाड़ी अपने दम पर मुंबई इंडियंस को फाइनल तक ले जा सकता है या नहीं यह बात तो बाद में ही पता चलेगी। इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में 15.25 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया था। किशन इस बार मुंबई की तरफ से ओपनिंग के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी अपना दमखम दिखाएंगे।

एक नजर आईपीएल के प्रदर्शन पर
आईपीएल 2022 में ईशान किशन कप्तान रोहित शर्मा के साथ मैदान में दिखाई देंगे। ईशान किशन मुंबई की तरफ से ओपनिंग के साथ-साथ विकेटकीपिंग मैं भी अपना हाथ अजमा आएंगे। उन्हें साल 2018 में मुंबई इंडियंस ने अपने साथ 6 करोड रुपए में देखकर अपनी टीम में शामिल किया था। ईशान मुंबई के लिए 40 मैच खेलते हुए 1133 रन बनाए थे। अगर मोटा मोटा देखा जाए तो T20 वर्ल्ड कप आने वाला है। ऐसे में किशन करते हुए अगर अच्छा प्रदर्शन कर देते हैं तो वह आगे जाकर इंडिया के लिए भी एक सफल सकते हैं।

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2022: चेन्नई की टीम में हो गयी है इस ऑरेंज कैप वाले खिलाड़ी की एंट्री, गेंदबाज हुए बेहाल

आईपीएल की इस टीम पर आई बड़ी आफत, पहले 2 मैचों से बाहर हुआ ये घातक खिलाड़ी