आईपीएल 2022 का आगाज महज कुछ ही दिनों में होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही दिल्ली कैपिटल्स टीम को लगातार बड़े-बड़े झटके लगते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली की टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। दिल्ली का एक खूंखार गेंदबाज आईपीएल के पहले फेस को नहीं खेल पाएगा। आपको बता दें कि इससे उनके गेंदबाजी आक्रामण को बड़ा झटका लगा है
पहला फेस नहीं खेलेगा यह गेंदबाज
दिल्ली कैपिटल्स टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। आपको बता दें कि ये खिलाड़ी मुंबई तो पहुंच चुके हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह भी पूरी तरीके से ठीक नहीं है इसलिए वह लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ होने वाले मैच में जुड़ने वाले हैं। जो 7 अप्रैल को होना है आपको बता दें कि आईपीएल की शुरुआत के दो मैचों से बाहर रहेंगे ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह खबर बहुत ही बड़े सदमे की तरह है। इतना ही नहीं आपको यह भी बता दें कि यह जो खिलाड़ी है वह बहुत ही बेहतरीन गेंदबाज हैं। जो अपनी गेंदबाजी के दम पर विरोधी टीम के छक्के छुड़ाते हैं।

T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट से बनाई दूरी।
आपको बता दें ये खिलाड़ी काफी दिनों से क्रिकेट की दुनिया से दूर है। पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा चल रही थी कि आईपीएल 2022 में नहीं खेल पाएंगे लेकिन अब क्रिकेट के मैदान पर 7 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ है।यह खिलाड़ी खेलते हुए दिखेगा इतना ही नहीं इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने कैगिसो रबाडा के ऊपर रिटेन किया था।
धुआंधार गेंदबाजी में है माहिर
कातिलाना गेंदबाजी में माहिर है यह खिलाड़ी। आपको बता दें कि यह बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी करते हैं। उन्होंने अपने दम पर दिल्ली टीम को कई सारे मैच भी जिताएं हैं। जब गेंद उनके हाथ में होती हैं तो ऐसा लगता है कि वह एक बहुत ही बड़ा का गोला फेंक रहे हैं इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस खिलाड़ी के तरकश में वह तीर मौजूद है जो किसी भी टीम के बल्लेबाज को धरा शाही कर दे। इसलिए 2021 में दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफतक का सफर तय किया था हालांकि टीम को यहां तक पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान इसी खिलाड़ी का था।
भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के बेहतरीन कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली टीम ने पिछले सीजन में प्लेऑफ तक का सफर भी तय किया था। जहां उसे केकेआर के सामने हार का मुंह देखना पड़ा था आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने वाली है। वही उसका दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ होगा दिल्ली की टीम में आईपीएल में का ऑक्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को अपनी टीम में शामिल किया है


