आईपीएल को दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग माना जाता है। इस लीग में सभी क्रिकेटर का खेलने का सपना होता है। सभी क्रिकेटर यहां अपने शानदार करियर का सपना देखते हैं। आपको बता दें कि ये लीग रोमांचक से और तनाव से भरपूर होती है। इसलिए इस लीग में खिलाड़ियों पर इतना पैसा बहाया जाता है।इस लीग में खेलने पर क्रिकेटर्स को अंधा पैसा भी दिया जाता है हालांकि कई सारे खिलाड़ी ऐसे हैं। जिन्होंने टीम इंडिया के लिए कभी भी मैच नहीं खेला। लेकिन उससे पहले ही वह करोड़पति बन गए। जी हां आज हम आपके साथी कल मैं कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

अब्दुल समद
सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। आपको बता दें कि हैदराबाद टीम ने डेविड वॉर्नर और भुवनेश कुमार जैसे बड़े दिग्गजों को छोड़कर अब्दुल समद को रिटेन में किया था। इतना ही नहीं साल 2021 में समद को हैदराबाद में 20 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन अब टीम उन्हें चार करोड रुपए भी देने को तैयार है। अब्दुल समद आईपीएल में खेलने वाले जम्मू कश्मीर के चौथे क्रिकेटर हैं। इतना ही नहीं वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। इसी के साथ जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने आईपीएल के 23 मैचों में खेलकर 223 रन अपने नाम किए हैं।

अर्शदीप सिंह
इस लिस्ट में अब दूसरा नाम आता है अर्शदीप सिंह का। जिन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए एक भी मैच नहीं खेला। लेकिन पंजाब किंग्स ने इस खिलाड़ी को चार करोड़ की मोटी रकम के साथ अपनी टीम में शामिल किया है। जब भी पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल को विकेट चाहिए होते है तो वह अर्शदीप सिंह को आगे लार देते हैं। उन्होंने अपनी जादुई गेंदबाजी के दम पर बड़े से बड़े बल्लेबाजों का बल्ला छीना है। इतना ही नहीं जानकारी के लिए आपको बता दें कि आईपीएल 2021 के सीजन में 12 मैचों के दौरान उन्होंने 18 विकेट भी अपने नाम किए हैं।
इमरान मलिक

इस लिस्ट में अब तीसरा नाम आता है इमरान मलिक का जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया है। आईपीएल 2021 में उन्हें स्पीड स्टार का भी खिताब दिया गया था। इतना ही नहीं वह आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंदबाजी देखने वाले गेंदबाज भी बने हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें चार करोड रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

यशस्वी जायसवाल
राजस्थान की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 4 करोड रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने आईपीएल में 13 मैचों में 279 रन भी अपने नाम किए हैं। वह बहुत ही ज्यादा बेहतरीन बल्लेबाज है इतना ही नहीं इस खिलाड़ी के नाम पर लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।


