भारत के साथ-साथ दुनिया भर के प्रसिद्ध T20 लीग आईपीएल के 15 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आपको बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी शानदार रही है। हालांकि सभी टीमें अपना पहला पहला मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान कुछ विदेशी और स्वदेशी दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है और अपने खेल से अपनी फ्रेंचाइजी द्वारा मेरे पैसों पर भी वह खरे उतरे हैं।
हालाकिं कई सारे खिलाड़ी ऐसे हैं। जिनको ऑक्शन में करोड़ों रुपए मिले लेकिन पहले मैच में उन्होंने कोई भी प्रदर्शन नहीं दिया। आईपीएल 2022 कि अभी मात्र शुरुआत है और ऐसे में यह भी नहीं कहा जा सकता कि आने वाले मैचों में कौन सा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन देगा। लेकिन इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। जो आईपीएल 2022 के मेघा ऑक्शन में सबसे महंगे बिके हैं। और अपने पहले ही मैच से सफल साबित हो रहे हैं।

इशान किशन
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन के बारे में बात करें तो आईपीएल 2022 की शुरुआत इनके लिए बेहद शानदार रही है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए किशन ने अपने पहले मैच में 48 गेंदों पर नाबाद 81 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने अपने बल्ले से 11 चौके और 2 छक्के के बाद भी टीम जित का मुहं नहीं देख पाई। आपको बता दे ईशान इस साल के आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी में से एक थे। जिन्हें मुंबई की टीम ने एक मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था।

फाक डु प्लेसिस
आपको दे कि यह खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तरफ से अपने आईपीएल खेल रहे हैं। जिसके कप्तान बनाए गए हैं। इस खिलाड़ी को आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में 7 करोड रुपए की मोटी रकम के साथ अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही मैच में यह साबित कर दिया कि बेंगलुरु ने इस खिलाड़ी पर सही पैसा लगाया हैं। इस खिलाड़ी ने अपना पहला मैच 27 मार्च को पंजाब के खिलाफ खेला था। जिसमें खिलाड़ी ने कप्तानी पारी पारी खेलते हुए 57 गेंदों पर 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 88 रन भी बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154 से ऊपर रहा। आपको बता दें कि इस तूफानी पारी के बावजूद आरसीबी को इस मैच में 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

राहुल तेवतिया
आईपीएल के मेघा ऑप्शन में राहुल तेवतिया का बेस प्राइस 40 लाख तय किया गया था। लेकिन ऑक्शन के दौरान तेवतिया को गुजरात में 9 करोड रुपए की मोटी रकम के साथ अपनी टीम में शामिल किया आपको बता दें कि तेवतिया की पारी के बदौलत ही गुजरात ने अपने पहले मुकाबले में लखनऊ को 5 विकेट से करारी हार दी थी। इस मैच में तेवतिया ने 24 रनों पर 40 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के भी जड़े।


