आईपीएल 2022 में दिल्ली की टीम ने अपने सफर की बेहतरीन शुरुआत की है। आपको बता दें कि टीम ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई को 4 विकेट से करारी हार दी थी। हालांकि टूर्नामेंट में आगे बढ़ने से पहले टीम के लिए एक बुरी खबर भी आई है। आपको बता दें कि टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचल मार्श के कूल्हे पर चोट आई है। जिसके चलते वह आईपीएल 2022 से बाहर हो सकते हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि यह ऑस्ट्रेलिया के साथ पाकिस्तान दौरे पर थे। जहां प्रैक्टिस के दौरान उनके कूल्हे पर चोट लग गई थी। जिसके चलते वह पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच भी नहीं खेल पाए।
दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को 6:50 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। आपको बता दें कि यह खिलाड़ी 6 अप्रैल को दिल्ली के साथ जोड़ने वाला था। लेकिन अब चोट के चलते उनके खेल पर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। आपको याद हो तो दिल्ली ने अपने पहले मैच में से 2 विदेशी खिलाड़ियों के साथ ही खेला था। लेकिन अगर ये खिलाड़ी बाहर होता है तो सबसे बड़ा झटका ऐसे में दिल्ली की टीम को ही लगेगा तो चले आज हम आपको बताते हैं उन तीन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जो खिलाड़ी के बाहर होने पर रिप्लेसमेंट तौर पर दिल्ली की टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

दासुन शनाका
श्रीलंका टीम के सीमित ओवरों के कप्तान रह चुके दासुन लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद हैं। आपको बता दें कि इस खिलाड़ी को ऑक्शन के दौरान किसी भी खिलाड़ी ने नहीं ख़रीदा था। लेकिन इसके आंकड़े और उसकी काबिलियत इस बात को साबित करते हैं। इसका एक नमूना हम सब ने तब देखा था जब फरवरी 2022 में श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे पर आई थी और दोनों टीमों के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में इस खिलाड़ी ने 124 की औसत से 124 रन बनाए थे।

डेविड विसे
नामीबिया के 36 साल के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेविड भी मिचेल मार्श को रिप्लेसमेंट के तौर पर दिल्ली कैपिटल की टीम का हिस्सा बन सकते हैं। आपको बता दें कि एक खिलाड़ी आईपीएल जैसे कई सारी टूर्नामेंट में अब तक खेल चुके हैं। इससे पता लगता है कि उनके पास अनुभव की तो कमी नहीं है इसके इस अनुभव को देखते हुए विसे को मार्श की जगह पर शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि अब तक आईपीएल के 15 मुकाबले हो चुके हैं । जिसमें कथित की औसत से 127 रन बनाए गए हैं और 16 विकेट भी अपने नाम उन्होंने किए हैं।

बेन कटिंग
इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है बेन कटिंग का जो अब तक आईपीएल में राजस्थान सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियन फिल्मों की तरफ से मैच खेल चुके हैं आपको जानकर हैरानी होगी की कटिंग ने अब तक क्रिकेट करियर में अंतरराष्ट्रीय मैचों से ज्यादा आईपीएल के मुकाबले खेले हैं। अपने 21 मैचों के आईपीएल करियर में कटिंग 21.64 की औसत से 238 रन बना चुके हैं। इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 168 रहा ।


