in , , ,

आईपीएल शुरू होने से पहले शुरू हुआ विवाद, MNS के कार्यकर्ताओं तोड़ी दिल्ली कैपिटल्स की बस

क्रिकेट जगत की सबसे जबरदस्त रोमांचकारी T20 क्रिकेट लीग यानी कि इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज कुछ ही दिनों में होने वाला है। आईपीएल के 15 सीजन के शुरू होने में महज 10 दिन का समय ही बचा हुआ है। और यह सीजन शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। अब इसके चलते एक और नया विवाद सबके सामने आ गया है।

हालाकिं ये पहला मौका नहीं है। जब आईपीएल से जुड़ा विवाद सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार आईपीएल से जुड़े विवाद सामने आ चुके हैं आईपीएल का यह पूरा सीजन महाराष्ट्र में ही आयोजित किया जा रहा है। जहां मुंबई के तीन स्टेडियम और पुणे का एक इस स्टेडियम में सभी मैच खेले जाएंगे इसी के तहत तमाम टीमें महाराष्ट्र में खट्टा होने लगी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस सीजन में शामिल सभी टीमों के मुंबई में जमघट लगाने के दौर शुरू हुआ ही था कि एक और विवाद सामने आ गया है। जिसके बाद महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई पहुंची तो उनकी होटल के बाहर खड़ी खाली बस पर जोरदार हमला किया गया और जमकर तोड़फोड़ भी मचाया गया यह तोड़फोड़ और किसी ने नहीं बल्कि राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने की थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुंबई की स्थिति फाइव स्टार होटल के बाहर दिल्ली कैपिटल की बस खड़ी थी। जिसमें मंगलवार आधी रात के समय मएनएस और वाहतुक सेना के कुछ लोग बस में घुसे और उन्होंने तोड़-फोड़ करना शुरू कर दिया।

हालांकि इन कार्यकर्ताओं ने बस की खिड़कियों को तोड़ दिया और साथ ही बस पर अपनी मांगों के पोस्टर भी लगा दिए। इनकी मांग है कि- “आईपीएल में टीमों के द्वारा लाई जा रही बस बाहर से क्यों आ रही है। वो बस राज्य से बाहर से लाने की बजाय महाराष्ट्र पर ही किराए पर लेते”। हालांकि इस पूरे प्रकरण को लेकर एमएनएस पार्टी के कार्यकर्ता संजय नायक ने कहा है-कि “हमारे विरोध के बावजूद उन्होंने दिल्ली और अन्य हिस्सों से यहां कई बसों और अन्य छोटे वाहनों की अनुमति दी है। जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका पर कोई भी और किसी भी तरीके का प्रभाव ना पड़े।”

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ipl 2022 ; आईपीएल में होगी रैना की वापसी, ये खास भूमिका निभाते आएंगे नजर

On This Day: आज ही के दिन सचिन ने 10 साल पहले 100वां शतक लगा रचा था इतिहास, लेकिन फिर भी मायूस हुए फैंस