पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर जिन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद 2018 में क्रिकेट से सन्यास ले लिया और 22 मार्च 2019 को भाजपा में शामिल हुए। हाल ही में गम्भीर ने स्टार स्पोर्ट्स शो में कहा कि मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने सर्वाधिक चार आईपीएल खिताब जीते हैं। गंभीर ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कप्तानी केवल खिताब जीतने के लिए ही है।
गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा, ”मुझे लगता है कि मेरे पसंदीदा आईपीएल खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं उन्होंने चार बार अपनी टीम को खिताब जितवाया और उनकी कप्तानी में टीम अभी 6-7 ख़िताब और जितवा सकते हैं। उन्होंने कहा, ”रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान के रूप में करियर समाप्त करेंगे।

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा, ”मुंबई इंडियंस ने जितने करीबी मैच जीते हैं, वे बताते हैं कि रोहित शर्मा कितने शानदार कप्तान हैं।” उन्होंने कहा, ”महेंद्र सिंह धोनी दबाव में जो निर्णय लेते हैं, वह अच्छे होते हैं। धोनी को परिणाम सूट करते हैं, लेकिन जहां तक कप्तानी की बात है, स्मार्टनेस और निर्णय लेने की क्षमता का सवाल है तो रोहित बेस्ट हैं।”

वहीं, कमेंटेटर डैनी मोरिसन ने कहा, ”मैं उन वाइब्स को देखता हूं और प्रेरित करने के उनके ढंग को। धोनी जब टीम इंडिया में खेलते हैं तब भी उसी तरह का व्यवहार करते हैं जैसा चेन्नई के साथ खेलते हुए करते हैं। मैं धोनी को चुनूंगा। उनके हेलिकॉप्टर शॉट देखने लायक होते हैं। वह कहीं से भी अपनी टीम की वापसी करा सकते हैं। धोनी जिस तरह दबाव झेलते हैं वैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं कर सकता।”
इस विषय पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी को बेस्ट आईपीएल कप्तान बताया। उन्होंने कहा, ”धोनी के खिलाफ जाना बहुत कठिन है, क्योंकि हर व्यक्ति उनसे उम्मीद करता है। रोहित शर्मा कप्तान के रूप में जो करते हैं, वह मुझे पसंद है लेकिन टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी जिस तरह धोनी ने की है वह लाजवाब है। क्योंकि उनकी निरंतरता और जिस तरह वे उम्मीदोंके दबाव को झेलते हैं, वह उन्हें मेरी पसंद बनाता है।”
खेल की रोचक खबरों के लिए जुड़े हमसे हमारे यूट्यूब चैनल पर



