in

अब सहवाग भी आए कोहली के विरोध में, कोहली को लेकर कह दी ये बड़ी बात

साउथ अफ्रीका में सीरीज हराने के बाद से कोहली की कप्तानी की लगातार आलोचना की जा रही है. अब कोहली के आलोचकों में सहवाग भी शामिल हो गए है. उनका मानना है कि कोहली के सामने कोई भी खिलाड़ी कुछ भी नही बोल सकता है. वही आप को बता दे कि रहाणे को न खिलाने की वजह से लगातार आलोचना की जा रही है.

कोहली है टीम के हिटलर 

सहवाग ने इंडिया टीवी के कार्यक्रम में बात करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विराट कोहली को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो मैदान पर उन्हें उनकी गलतियां बता सके। हर टीम में चार-पांच ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो कप्तान को सलाह देते हैं और उन्हें मैदान पर गलतियां करने से रोकते हैं। अभी कोई भी ऐसा नहीं है जो कोहली को गगलत फैसला करने पर रोके या टोके।’’ सहवाग ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि मुख्य कोच रवि शास्त्री जरूर कोहली को सलाह देते होंगे। उन्होंने कहा ‘‘अगर टीम में कोई मतभेद हैं तो सपोर्ट स्टाफ सहित सबको बैठकर इसे दूर करने चाहिए।’’

वही आगे बोलते हुए उन्होने कहा कि वनडे टीम में कोहली की मदद करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी जैसा दिग्गज खिलाड़ी मौजूद है लेकिन टेस्ट टीम कोहली को समझाने वाला सीनियर खिलाड़ी नहीं है। जब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे तो अनिल कुंबले, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और खुद सहवाग टीम में उनकी मदद के लिए मौजूद थे।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनिल कुंबले के बाद अब कोहली और शास्त्री के बीच आई दरार, तीसरे टेस्ट मैच से पहले शास्त्री के बयान किया खुला विरोध

कोहली की गलतियाँ नही करनी चाहती है मिताली राज, अफ्रीका दौरे से पहले उठाई कई बड़ी मांग