भारत के कप्तान विराट कोहली का बल्ला इस समय आग उगल रहा है. कोहली इस समय आधुनिक क्रिकेट के सबसे अच्छे बल्लेबाज़ माने जा रहे है. लेकिन वेस्ट इंडीज के महान खिलाड़ी माइकल होल्डिंग की राय इस मुद्दे पर पूरी तरह से जुदा है.उन्होंने कहा कि वो कोहली को महान खिलाड़ी नही मानते है.
कोहली को नही मानते है महान

मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में होल्डिंग ने कहा, “विराट कोहली एक कमाल के बल्लेबाज हैं। मुझसे तीन टॉप क्रिकेटरों के नाम पूछे गए थे और मैने कोहली का नाम इस सूची में रखा। वो एक बहुत, बहुत अच्छा खिलाड़ी है। जब मैं उसे इंग्लैंड में रन बनाता देखूंगा तो मैं उसे महान खिलाड़ी कहूंगा। मुझे वो लोग अच्छे लगते हैं जो हर जगह रन बनाते हैं। वो एक बहुत अच्छा खिलाड़ी है।”
रूट है बेस्ट

वही दुनिया के तीन सबसे अच्छे बल्लेबाजों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “तीन क्रिकेटर जो मेरे हिसाब से फिलहाल टॉप पर हैं, वो हैं जो रूट, कोहली और स्टीवन स्मिथ। एबी डी विलियर्स बस अभी टेस्ट क्रिकेट में आए हैं, देखना होगा कि वो कहां तक जाते हैं। मैं अभी उसे इस सूची में शामिल नहीं करना चाहता हूं।”
