आदित्य प्रवेश, नई दिल्ली।
भारतीय टीम आज श्रीलंका के खिलाफ जारी पाँच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच मे व्हाइट वाश करने के इरादे से उतरेगी। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने इस सीरीज मे रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों की शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहले ही सीरीज मे 4-0 की अजेय बढ़त बना लि है। वहीं श्रीलंका की इस आखिरी वनडे मैच को जीत कर अपने जख्म़ पर महलम लगाने की कोशिश करेगी। ज्ञात हो कि मेजबान टीम का प्रदर्शन हालिया सीरीज मे बहुत ही बदहाल रहा है। जिम्बाब्वे से सीरीज हारने के बाद मेजबान टीम के प्रदर्शन लगातार खराब रहा है,
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट सीरीज मे सूपड़ा साफ,और फिर वनडे मे भी सीरीज गंवाया। शिखर धवन अंतिम वनडे और एकमात्र टी20 मैच में नहीं खेल सकेंगे. अगर श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में शिखर धवन नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह अजिंक्य रहाणे को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए उतारा जा सकता है. अजिंक्य रहाणे ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में एक मैच भी नहीं खेला है. ऐसे में शिखर धवन की गैर मौजूदगी में अजिंक्य रहाणे को वनडे टीम में मौका मिल सकता है.भारत के पास विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाजों के साथ जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर जैसे गेंदबाज हैं. जिन्होंने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है.
टीम इंडिया की बात करें तो अब तक खेल के तीनों डिपार्टमेंट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।विराट कोहली ने पिछले मैच में शतक लगाकर सनथ जयसूर्या के वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था और वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया था. अगर कोहली आखिरी मैच में शतक लगाते हैं, तो वह पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे.
दोनों टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, एमएस धोनी, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या,अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह.
श्रीलंका : उपुल थरंगा(कप्तान), निरोशन डिकवेला, लाहिरु थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, मिलिंडा सिरीवर्धना,मलिंडा पुष्पकुमारा, अकिला धनंजय, लसिथ मलिंगा, दुश्मांथा चमीरा, विश्व फर्नांडो.


