in

भारत की दिव्या और मंजू ने कुश्ती में कर दिखाया ये कमाल

चीन के जियान में चल रही एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में गुरुवार को भारतीय महिला पहलवान दिव्या काकरान और मंजू कुमारी ने कमाल का प्रदर्शन किया। इन दोनों ही मुक्केबाजों ने अलग-अलग भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। दिव्या 68 किग्रा भारवर्ग में मंगोलिया की बाटसेतसेग सोरोनजोनबोल्ड को हराने में सफल रहीं और कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया।

दिव्या एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में भी कांस्य पदक जीत चुकी हैं। दूसरी ओर दिव्या ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की फेंग झोऊ से 4-14 से मुकाबला गंवा बैठीं। उनके टखने में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्होंने इस मैच में वापसी की थी, मगर वे इसे जीत नहीं सकीं और फाइनल में नहीं पहुंच सकीं। क्वार्टर फाइनल में दिव्या ने वियतनाम की होंग थुये एनगुएन को 10-0 से हराने में सफलता पाई।


मंजू ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने वियतनाम की थि हुओंग डाओ को 59 किग्रा वर्ग में 11-2 से हरा दिया। इस तरह से कांस्य पदक उनको हो गया। इससे पहले मंजू सेमीफाइनल मुकाबले को मंगोलिया की बाटसेतसेग सोरोनजोनबोल्ड से 6-15 से हार गई थीं। 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिष्ट के साथ तीन मुक्केबाज एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में

क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल, आगे कड़ी टक्कर