in

आज फिर से किंग्स इलेवन को धूल चटाने उतरेगा राॅयल चैलेंजर्स

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जिसने अपने पिछले दो मैच लगातार जीते हैं, बुधवार को आईपीएल-2019 के 42वें मुकाबले में अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम पर वह किंग्स इलेवन पंजाब के सामने होगी, जिसे उसने इसी आईपीएल में बीते 13 मई को 8 विकेट से हरा दिया था। बीते मैच में चेन्नई के खिलाफ केवल एक रन से जीत दर्ज करने के बावजूद राॅयल चैलेंजर्स की टीम आत्मविश्वास से लबरेज होगी।


इस वक्त चैलेंजर्स की ओर से विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और मोईन अली शानदार फाॅर्म में चल रहे हैं। पार्थिव पटेल भी बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस तरह से बल्लेबाजी के हिसाब से टीम मजबूत नजर आ रही है। बेंगलुरु के लिए सबसे बड़ा चैलेंज केएल राहुल, क्रिस गेल और डेविड मिलर के बल्ले को खामोश करना होगा, क्योंकि ये तीनों ही बल्लेबाज एक बार चल निकले, तो फिर इन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोकना आसान नहीं होता। बेंगलुरु के लिए उसकी गेंदबाजी चिंता का विषय है, जिसके लिए उसे अच्छी तैयारी के साथ पंजाब के खिलाफ उतरना होगा।


पंजाब के पास जहां मोहम्मद शमी की गति है, वहीं कप्तान रविचंद्रन अश्विन की फिरकी। सैन कुर्रन और अंकित राजपूत भी अच्छी गेंदबाजी कर ले रहे हैं। बेंगलुरु को गेंदबाजी में नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज से बड़ी उम्मीदें होंगी। पंजाब इस वक्त 10 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवे स्थान पर बना हुआ है। आईपीएल में बेंगलुरु और पंजाब के बीच अब तक हुए 23 मुकाबलों में से 12 में जीत पंजाब को मिली है, जबकि 11 मुकाबलों को बेंगलुरु अपने नाम करने में कामयाब रहा है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन बराबरी का रहा है। दोनों के बीच हुए 10 मुकाबलों में दोनों के खाते में 5-5 जीत गई है।


राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सेना विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्क्स स्टोइनिस, शिमरॉन हेटमायर, शिवम दुबे, डेल स्टेन, वॉशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिच क्लासेन, मोइन अली, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रयास राय बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह।


किंग्स इलेवन पंजाब के कर्णधार लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, सैम कुरैन, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, मोइजेज हेनरिक्स, वरुण चक्रवर्ती, हरप्रीत बरार, सिमरन सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), हार्डस विल्जोन, अंकित राजपूत, अर्शदीप, दर्शन नालकंडे, अग्निवेश अयाची।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवा का धमाल, एशियाई चैंपियनशिप में चार पदक तो पक्के

रबाडा ने बताया, क्या है दिल्ली कैपिटल्स की कामयाबी का राज?