गोवा को 36वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करनी है, मगर एक बार फिर से वह इसकी समयसीमा तय करने में चूक गया है। ऐसे में भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) इसे लेकर गोवा से नाराज हो गया है और उसने गोवा पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया है।
इसकी जानकारी आईओए की तकनीकी आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी है। उनके हवाले से मीडिया में बताया गया है कि आईओए का प्रतिनिधिमंडल बहुत जल्द गोवा जाकर राष्ट्रीय खेलों की तारीखों पर अंतिम फैसला लेगा, मगर गोवा पर जो जुर्माना लगाया गया है, उसकी राशि उसे भरनी ही होगी। ऐसा न कर पाने की सूरत में उसके द्वारा इस साल खेलों का आयोजन करने पर भी आईओए उसे निरस्त कर देगा।
गौरतलब है कि मार्च और अप्रैल में होने वाले चुनावों को वजह बताकर इन खेलों की मेजबानी करने से गोवा ने मना कर दिया था। इसके लिए उसने कभी सुरक्षा तो कभी स्वयंसेवकों को मामला उठाया है। राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गोवा में वर्ष 2016 में हीे हो जाना चाहिए था, मगर बार-बार वह कोई-न-कोई वजह बताकर इसे टालता ही जा रहा है।