in

जानिए वो कौन सा खिलाड़ी है जो मारता है लंबे-लंबे छक्के….

क्रिस गेल की ताकत से तो हर कोई वाकिफ है लेकिन अगर उनके बल्ले से हल्की सी गेंद लग जाए तो वो भी छक्के के लिए जाती है। लेकिन इनके अलावा एक आैर क्रिकेटर है जो अपनी ताकत के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यह क्रिकेटर है रहकीम कोर्नवॉल जो विंडीज का ही क्रिकेटर है। हालांकि उन्हें अभी नैशनल टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है। वह अभी देश में घरेलू मैच ही खेलते हैं। इन्हें दुनिया का सबसे बड़ा और ताकतवर बल्लेबाज माना जाता है। 

कोर्नवॉल की उम्र 24 साल है और इस खिलाड़ी की हाइट 6 फिट 5 इंच है। उनका वजन 150 किलोग्राम है और वह वेस्टइंडीज की घरेलू टीम एंटीगा से खेलते हैं। यह खिलाडी काफी अच्छा बल्लेबाज और गेंदबाज है इन्हें पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ प्रक्टिस मैच में देखा गया था। घरेलू मैदान में उनका लगाया छक्का अमूमन 100 मीटर से ज्यादा का होता है। जब गेंद उनके बल्ले से लगकर जाती है तो उसकी रफ्तार देखने के काबिल होती है। 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शाहरुख खान ने शेयर की एक खिलाड़ी की Funny तस्वीर….

गोल्फ टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे हनी बैसोया